Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात के गांधीनगर में बवाल :गरबा पंडाल के पास पथराव, दुकानों में की तोड़फोड़-आगजनी; ‘I Love..’ स्टेटस से भड़की हिंसा, जानें पूरा मामला

Follow on Google News
गरबा पंडाल के पास पथराव, दुकानों में की तोड़फोड़-आगजनी; ‘I Love..’ स्टेटस से भड़की हिंसा, जानें पूरा मामला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बहियल गांव में बुधवार (24 सितंबर) की रात बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर लगे ‘I Love Mohammed’ और ‘I Love Mahadev’ स्टेटस को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि पथराव, आगजनी और हिंसा शुरू हो गई। पुलिस ने अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया है।

    कैसे शुरू हुआ विवाद?

    गांव के रहने वाले एसके पटेल ने अपने व्हॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि सभी लोग I Love Mahadev का स्टेटस लगाएं क्योंकि मुस्लिम समाज के लोग I Love Mohammed लगा रहे हैं। हमें उनका विरोध करना चाहिए।

    इस स्टेटस को देखकर मुस्लिम समाज के लोग भड़क गए। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हुई और गरबा पंडाल के पास हिंदू इलाके में पत्थरबाजी की गई। कई दुकानों का सामान बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया गया।

    दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी

    हिंसा फैलने पर हिंदू समाज के लोगों ने भी जवाबी पत्थरबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और 30 से अधिक नाम भी सामने आए हैं। पूछताछ जारी है।

    Twitter Post

    गांव में छावनी जैसी स्थिति

    पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया है और हर नुक्कड़ पर जवान तैनात किए गए हैं। माहौल अब शांत बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हिंसा के वक्त गांव की बिजली भी काट दी गई थी ताकि अंधेरे में उपद्रव बढ़ सके। हालांकि, इस पर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    क्या यह हिंसा पहले से प्लान थी?

    गांववालों का दावा है कि कुछ दिन पहले भी ऐसा माहौल बनने वाला था, लेकिन उस समय स्थिति संभल गई थी। उनका कहना है कि बुधवार की हिंसा अचानक नहीं बल्कि योजनाबद्ध थी। हालांकि पुलिस फिलहाल इसे सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की घटना मान रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts