Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 4 की मौत; 5 की हालत गंभीर

Follow on Google News
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 4 की मौत; 5 की हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतला में भर्ती करवाया। नोएडा के पॉश सोसायटी में हाल ही में लिफ्ट गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।

पांच लोगों की हालत गंभीर

डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि, निर्माणाधीन साइट पर हादसा हो गया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, हमारी हॉस्पिटल में मौजूद है। वहीं हमारे अधिकारी साइट पर भी मौजूद हैं, जांच की जा रही है। सभी घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है।

आम्रपाली ड्रीम वैली हाउसिंग सोसायटी में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में आम्रपाली ड्रीम वैली हाउसिंग सोसायटी में अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट में कई लोग सवार थे। इस लिफ्ट का इस्‍तेमाल मजदूरों को ऊपर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के लिए भेजने के लिए होता था।  बिल्डिंग को आम्रपाली ग्रुप द्वारा आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट के नाम से बनाया जा रहा था। राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (NBCC project) के तहत यह ग्रुप निर्माण का काम पूरा कर रहा था।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत लोगों की पहचान 23 वर्षीय इस्ताक अली पुत्र इरशाद अली निवासी बलरामपुर, बिहार, 40 वर्षीय अरुण तांती मंडल पुत्र रुदल मंडल निवासी बांका बिहार, वितोप मंडल पुत्र दीनू मंडल कटिहार, बिहार, 22 वर्षीय आरिस खान निवासी अमरोहा, यूपी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान असुल मुस्तकीम निवासी बिहार, अब्दुल मुस्तकीम, 20 वर्षीय कुलदीप पाल पुत्र जसरथ पाल निवासी कन्नौज, कैफ निवासी मेरठ, अरबाज अली निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts