गोविंदपुरा नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत, राजा भोज एयरपोर्ट पर थे तैनात

गोविंदपुरा नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत, राजा भोज एयरपोर्ट पर थे तैनात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल में गोविंदपुरा नायब तहसीलदार दिनेश साहू की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को भोपाल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    एयरपोर्ट पर लगी थी ड्यूटी

    दिनेश साहू भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे। गुरुवार को उनकी ड्यूटी भोपाल एयरपोर्ट पर थी। ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द और बेचैनी होने पर सहकर्मी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    राजस्व विभाग और सहकर्मियों में शोक

    इस घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार दिनेश साहू की असामयिक मौत की खबर से राजस्व विभाग और उनके सहकर्मियों में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

      

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts