Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ULLU, ALTT समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट्स बैन… अश्लील कंटेंट परोसने पर केंद्र सरकार का एक्शन

Follow on Google News
ULLU, ALTT समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट्स बैन… अश्लील कंटेंट परोसने पर केंद्र सरकार का एक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में डिजिटल माध्यमों पर बढ़ते अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ‘सॉफ्ट पोर्न’ जैसी सामग्री परोसने वाले 25 ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन कर दिया है। इनमें ULLU, ALTT (पूर्व में ALTBalaji), Big Shots, Desiflix, MoodX, Gulab App और Boomex जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं।

    इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को दिए गए निर्देश

    सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन ऐप्स और वेबसाइट्स को तुरंत देशभर में ब्लॉक किया जाए, ताकि भारत में इस तरह का कंटेंट उपलब्ध न रहे।

    क्यों उठाया गया यह कदम?

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम देश में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहे अश्लील, अभद्र और गैरकानूनी कंटेंट को रोकने के लिए उठाया गया है।

    सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब इन पर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ, तो मजबूरन कठोर निर्णय लेना पड़ा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस तरह की सामग्री के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति आगे भी जारी रहेगी।

    किन कानूनों के तहत हुई कार्रवाई?

    • आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 और 67A: इंटरनेट पर अश्लील सामग्री के प्रकाशन और प्रसार को रोकने के लिए।
    • स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986: महिलाओं को अपमानजनक तरीके से दिखाने पर रोक।
    • भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294: सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील प्रदर्शन और अभद्र भाषा पर प्रतिबंध।

    अश्लील कंटेंट की आड़ में कमाई का गोरखधंधा

    सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ऐसे कंटेंट परोसे जा रहे थे, जो भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ हैं। ये ऐप्स कम सब्सक्रिप्शन शुल्क या मुफ्त ट्रायल के माध्यम से अधिक यूजर्स तक पहुंचते थे। कंटेंट के नाम पर ‘बोल्ड’ या ‘एडल्ट वेब सीरीज’ की आड़ में अश्लील दृश्य और संवाद दिखाए जाते थे, जिससे युवा वर्ग खासकर प्रभावित हो रहा था।

    डिजिटल सफाई का हिस्सा है यह कार्रवाई

    सरकार की यह कार्रवाई डिजिटल सफाई अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें OTT और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को लेकर विनियमन और निगरानी को सख्त करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पहले भी फर्जी समाचार, अवैध सट्टेबाज़ी ऐप्स और सांप्रदायिक कंटेंट पर कार्रवाई कर चुका है। अब OTT ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, ताकि देश में डिजिटल नैतिकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

    ये है पूरी लिस्ट

      OTT ऐप्स वेबसाइट्स
    1 ALTT https://altt.co.in
    2 ULLU https://landing.ullu.app
    3 Big Shots App https://bigshots.co.in
    4 Desiflix https://desiflix.beer
    5 Boomex https://boomex.app
    6 Navarasa Lite https://navarasaworld.com
    7 Gulab App https://gulabapp.com
    8 Kangan App https://kangan.app
    9 Bull App https://bullapp.in
    10 Jalva App https://jalva.app
    11 Entertainment https://wowentertainment.in
    12 Look Entertainment https://lookentertainment.app
    13 Hit Prime https://hitprime.in
    14 Feneo https://feneo.vip
    15 ShowX https://showx.app
    16 Sol Talkies https://soltalkies.in
    17 Adda TV https://addatv.app
    18 HotX VIP https://hotx.vip
    19 Hulchal App https://hulchal.co.in
    20 MoodX https://bit.ly/moodxxvip
    21 NeonX VIP https://neonxvip.in
    22 ShowHit https://showhit.app
    23 Fugi https://fugi.app
    24 Mojflix https://mojflix.com
    25 Triflicks https://triflicks.in

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts