Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेपाल में हादसा : नदी में गिरी UP की बस... 14 लोगों की मौत, पोखरा से काठमांडू जा रहे थे; देखें हादसे से जुड़े PHOTOS

Follow on Google News
नेपाल में हादसा : नदी में गिरी UP की बस... 14 लोगों की मौत, पोखरा से काठमांडू जा रहे थे; देखें हादसे से जुड़े PHOTOS
गोरखपुर/काठमांडू। नेपाल में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस हादसे का शिकार हो गई। 40 यात्रियों को ले जा रही बस नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

नदी में गिरी यूपी की बस

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नेपाल के तनहुं जिले में हुआ। बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू होते हुए गोरखपुर जा रही थी। उसी दौरान बस नदी में गिर गई। हादसे के समय बस में भारतीय यात्री सवार थे। जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के डीएसपी दीपकुमार राय ने बताया कि, यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और अब नदी के किनारे पर पड़ी है।

देखें हादसे की तस्वीरें...

[caption id="attachment_131036" align="aligncenter" width="600"] फोटो सोर्स : आर्मड पुलिस फोर्स, नेपाल[/caption] [caption id="attachment_131037" align="aligncenter" width="600"] फोटो सोर्स : आर्मड पुलिस फोर्स, नेपाल[/caption] [caption id="attachment_131039" align="aligncenter" width="600"] फोटो सोर्स : आर्मड पुलिस फोर्स, नेपाल[/caption] [caption id="attachment_131040" align="aligncenter" width="600"] फोटो सोर्स : आर्मड पुलिस फोर्स, नेपाल[/caption] [caption id="attachment_131041" align="aligncenter" width="600"] फोटो सोर्स : आर्मड पुलिस फोर्स, नेपाल[/caption]

दो बसों से नेपाल गए थे महाराष्ट्र के 110 लोग

जानकारी के मुताबिक, बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। जिसे महाराष्ट्र के लोगों ने बुक की थी। करीब 110 लोग दो बसों से यूपी के प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे। इनमें से एक बस हादसे का शिकार हुई है। दूसरी बस में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं। जिस बस का हादसा हुआ है, उसका नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

पिछले महीने त्रिशुल नदी में गिरी थीं 2 बसें

नेपाल में 12 जुलाई को भी बड़ा बस हादसा हुआ था। हादसा सेंट्रल नेपाल में मदन-अश्रित हाइवे पर सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ। भारी बारिश की वजह से हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते 2 बसें त्रिशुली नदी में गिर गई थीं। दोनों बसों में ड्राइवर समेत 63 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 7 भारतीयों और एक बस ड्राइवर की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे थे। अभी तक कई यात्रियों का पता नहीं चल सका है। ये भी पढ़ें- नेपाल में मौसम का कहर : लैंडस्लाइड से त्रिशुली नदी में बहीं 2 बसें, 60 से ज्यादा लोग लापता; काठमांडू से कई उड़ानें रद्द
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts