Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोरखपुर में आपसी विवाद में हत्या, शादी से लौट रहे युवक को मारी गोली; परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाए आरोप

Follow on Google News
गोरखपुर में आपसी विवाद में हत्या, शादी से लौट रहे युवक को मारी गोली; परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाए आरोप
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हत्या की वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेलघाट थाना क्षेत्र के सोपाई घाट में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी से लौटते समय दोस्तों से हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक सिंह बेलघाट थाने के सोपई घाट का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों मानवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और दीपू सिंह आदि के साथ गोरखपुर में एक शादी में गया था। देर रात लौटते समय तीनों सोपाई घाट पर उतरे, इसी बीच किसी बात को लेकर चारों में विवाद हो गया। आरोप है कि ज्ञानेंद्र के भाई मानवेंद्र ने अभिषेक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अभिषेक गिर गया और सभी उसे छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, मानवेंद्र के खिलाफ गोरखपुर और आसपास के जिलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके नाम का भी खौफ है। घटना के बाद से तीनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts