PlayBreaking News

Gold Silver Price Today:सोना ₹2749 सस्ता होकर ₹1.51 लाख के करीब, चांदी ₹12608 टूटी, ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार सस्ता गोल्ड

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट गोल्ड ₹1.51 लाख के करीब पहुंच गया जबकि चांदी ₹2.41 लाख प्रति किलो पर आ गई है।
Follow on Google News
सोना ₹2749 सस्ता होकर ₹1.51 लाख के करीब, चांदी ₹12608 टूटी, ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार सस्ता गोल्ड
AI Generated Image

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों की सतर्कता का असर अब सोने और चांदी की कीमतों पर भी दिखने लगा है। सोमवार 8 जून को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निवेशक बाजार से पैसा निकालकर कैश होल्ड करने लगे हैं जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में दबाव बढ़ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2749 रुपए टूटकर करीब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिली और 1 किलो चांदी 12,608 रुपए सस्ती होकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई।

ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार तक टूटा सोना

इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को सोने का दाम करीब 1.33 लाख रुपए था। इसके बाद तेजी का दौर आया और 29 जनवरी 2026 को सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो सोना करीब 25 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। लगातार मुनाफावसूली और ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों का रुख बदलता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 720 अंक टूटा, निफ्टी 244 अंक गिरकर 23123 पर बंद; रियल्टी और मेटल सेक्टर में बिकवाली

चांदी में सबसे बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में इस बार सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया था। लेकिन अब सिर्फ 130 दिनों के भीतर चांदी करीब 1.42 लाख रुपए तक टूट चुकी है। जून महीने के शुरुआती 8 दिनों में ही चांदी के दाम करीब 22 हजार रुपए गिर चुके हैं जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: भारत या पाकिस्तान! किस देश में महंगा है LPG सिलेंडर? आंकड़े कर देंगे हैरान

मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है। निवेशक फिलहाल जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बना रहे हैं और कैश होल्ड करना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। इसी वजह से सोना और चांदी दोनों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts