Gold-Silver Price Today:सोना ₹2846 महंगा होकर ₹1.50 लाख के पार, चांदी ₹8906 उछली; ऑल टाइम हाई से अब भी ₹26 हजार सस्ता गोल्ड

सोने की कीमत आज ₹2846 बढ़कर ₹1.50 लाख के पार पहुंच गई है जबकि चांदी में भी ₹8906 की भारी उछाल दर्ज की गई। बाजार में इस बड़ी तेजी के बावजूद सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से ₹26 हजार सस्ता है।
सोना ₹2846 महंगा होकर ₹1.50 लाख के पार, चांदी ₹8906 उछली; ऑल टाइम हाई से अब भी ₹26 हजार सस्ता गोल्ड

सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹2,846 बढ़कर ₹1.50 लाख के पार पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी छलांग लगी और यह ₹8,906 महंगी होकर ₹2.51 लाख प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई। इससे पहले चांदी का भाव करीब ₹2.43 लाख प्रति किलो था। हालांकि तेजी के बावजूद सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से लगभग ₹26 हजार प्रति 10 ग्राम नीचे कारोबार कर रहा है।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से बढ़ी तेजी

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में बड़ा असर देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई जिससे महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई। इसके साथ ही डॉलर में कमजोरी आने से निवेशकों का रुझान फिर से सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ बढ़ा है।

ये भी पढ़ें: आम खाने से पहले पानी में क्यों भिगोते हैं? दादी-नानी की सलाह के पीछे छिपा है साइंस, जानिए इसके फायदे

2026 में अब तक सोना ₹17 हजार महंगा

इस साल की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी दोनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2026 में अब तक सोना करीब ₹17 हजार महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव लगभग ₹1.33 लाख था, जो अब बढ़कर ₹1.50 लाख तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़ी है। साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन चांदी करीब ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर ₹2.51 लाख के पार पहुंच गई है।

Featured News

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका शांति समझौते से बाजार में लौटी रौनक: निफ्टी 231 अंक चढ़कर 23854 पर बंद, सेंसेक्स 736 अंक उछला; रियल्टी सेक्टर करीब 4% चढ़ा

निवेशकों की नजर आगे की ग्लोबल घटनाओं पर

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों पर अमेरिका-ईरान संबंध, डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी ब्याज दरें और कच्चे तेल की चाल का बड़ा असर देखने को मिल सकता है। अगर ग्लोबल अनिश्चितता बनी रहती है तो कीमती धातुओं में और तेजी संभव है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts