Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चांदी आज ₹3,742 सस्ती होकर ₹2.30 लाख किलो पर आई, 15 दिन में सोना ₹7 हजार और चांदी ₹14 हजार गिरी

आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी ₹3,742 सस्ती होकर ₹2.30 लाख किलो और 24 कैरेट सोना ₹269 घटकर ₹1.53 लाख पर पहुंचा। जानिए आगे के भाव का अनुमान।
चांदी आज ₹3,742 सस्ती होकर ₹2.30 लाख किलो पर आई, 15 दिन में सोना ₹7 हजार और चांदी ₹14 हजार गिरी

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी का भाव ₹3,742 घटकर करीब ₹2.30 लाख पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹269 सस्ता होकर ₹1.53 लाख पर पहुंच गया है। पिछले 15 दिनों की बात करें तो चांदी करीब ₹14 हजार और सोना लगभग ₹7 हजार सस्ता हुआ है। 28 अगस्त को चांदी का भाव करीब ₹2.44 लाख प्रति किलो और 10 ग्राम सोने की कीमत करीब ₹1.60 लाख थी।

इस साल सोना ₹20 हजार महंगा

2026 में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोना इस साल अब तक करीब ₹20 हजार महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव ₹1.33 लाख था, जो अब बढ़कर ₹1.53 लाख पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत की बात करें तो 31 दिसंबर 2025 को यह करीब ₹2.30 लाख प्रति किलो थी। हालांकि साल के दौरान इसमें बड़ी तेजी देखने को मिली। 29 जनवरी को चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। इसी दिन सोने ने भी ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख तक पहुंच सकती है

सोने और चांदी की आगे की कीमतों को लेकर भी अनुमान सामने आया है। कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, सोने को आम निवेशकों के साथ दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों का भी सपोर्ट मिल रहा है। केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि आगे मुश्किल हालात बने रहने पर भी सोने में तेजी जारी रह सकती है। वहीं अगर हालात में सुधार होता है तो चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिल सकती है। मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर अनुमान है कि दिसंबर तक सोने का भाव ₹1.70 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी की कीमत ₹3 लाख प्रति किलो तक जाने की संभावना जताई गई है।

Breaking News

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: ज्वेलरी खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है। भाव और वजन जरूर जांचें: खरीदारी से पहले सोने का सही वजन और उस दिन का भाव अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से क्रॉस चेक करें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग होते हैं। मेकिंग चार्ज पर बात करें- गहने की कीमत में मेकिंग चार्ज भी शामिल होता है। यह शुल्क फिक्स नहीं होता और ज्वेलर्स से इस पर बातचीत की जा सकती है। बड़ी खरीदारी में मेकिंग चार्ज कम कराने की गुंजाइश हो सकती है। बेहतर होगा कि ज्वेलर से लेबर कॉस्ट का पूरा ब्रेकअप मांगें, ताकि आपको कीमत का सही अंदाजा हो सके।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts