Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold Silver Price Today:सोना ₹471 सस्ता होकर ₹1.58 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹460 की गिरावट; इस साल गोल्ड ₹24 हजार तक महंगा

आज सोना ₹471 सस्ता होकर ₹1.58 लाख पर पहुंच गया है वहीं चांदी में भी ₹460 की गिरावट दर्ज की गई। इस साल सोने में ₹24 हजार तक की बड़ी तेजी देखने को मिली है
सोना ₹471 सस्ता होकर ₹1.58 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹460 की गिरावट; इस साल गोल्ड ₹24 हजार तक महंगा

सोने और चांदी की कीमतों में रविवार 18 मई को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹471 घटकर ₹1.58 लाख पर आ गया। इससे पहले सोना ₹1.58 लाख से ऊपर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी रही। 1 किलो चांदी ₹460 सस्ती होकर ₹2.68 लाख पर पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव ₹2.69 लाख प्रति किलो था।

इस साल सोना ₹24 हजार तक महंगा हुआ

साल 2026 में अब तक सोने और चांदी दोनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना ₹1.33 लाख पर था जो अब बढ़कर ₹1.58 लाख तक पहुंच चुका है। वहीं चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी जो अब ₹2.67 लाख प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है। यानी इस साल अब तक सोना करीब ₹24 हजार महंगा हुआ वहीं चांदी में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई।

जनवरी में बना था ऑलटाइम हाई

कीमती धातुओं ने इस साल रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। 29 जनवरी 2026 को सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंची थी। इसके बाद बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Digital Gold: बढ़ती सोने की कीमतों के बीच डिजिटल गोल्ड में निवेश का बढ़ा चलन

आयात ड्यूटी बढ़ने का भी असर

केंद्र सरकार ने हाल ही में सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। सरकार ने 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी, 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लागू किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आयात शुल्क बढ़ने और ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: सौर ऊर्जा से चार्ज होंगे EV, इलेक्ट्रिवा बढ़ा रही हरित चार्जिंग नेटवर्क

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts