इंदौर:सौर ऊर्जा से चार्ज होंगे EV, इलेक्ट्रिवा बढ़ा रही हरित चार्जिंग नेटवर्क

देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल इंदौर अब हरित ऊर्जा आधारित ट्रांसपोर्ट की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क संचालित करने वाली इलेक्ट्रिवा ने शहर में सौर ऊर्जा आधारित ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर जोर देना शुरू किया है। कंपनी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को सिर्फ बैटरी से नहीं बल्कि स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना है ताकि प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन दोनों को कम किया जा सके।
स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ेगा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी नेटवर्क
तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच अब यह सवाल भी अहम हो गया है कि उन्हें चार्ज करने वाली बिजली कितनी पर्यावरण अनुकूल है। इसी सोच के साथ इलेक्ट्रिवा सौर ऊर्जा आधारित चार्जिंग स्टेशनों को बढ़ावा दे रही है। कंपनी के मुताबिक उसके नेटवर्क ने अब तक देशभर में 5150 टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम करने में योगदान दिया है।
आवासीय सोसाइटी और पेट्रोल पंपों के लिए नया मौका
यह पहल केवल सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों तक सीमित नहीं है। कंपनी आवासीय सोसाइटी, व्यावसायिक परिसरों, पार्किंग स्पेस और पेट्रोल पंपों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने पर काम कर रही है। इससे
मोबाइल से मिलेगी चार्जिंग सुविधा
इलेक्ट्रिवा की चार्जिंग व्यवस्था इंटरनेट आधारित और ऑटोमेटेड सिस्टम पर काम करती है। उपयोगकर्ता मोबाइल ऐप के जरिए
- नजदीकी चार्जिंग स्टेशन खोज सकते हैं
- उपलब्ध स्लॉट देख सकते हैं
- कुछ जगहों पर एडवांस बुकिंग भी कर सकते हैं
कंपनी का कहना है कि सौर ऊर्जा आधारित यह सिस्टम लगातार और भरोसेमंद चार्जिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान, सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने
स्वच्छ ऊर्जा के बिना EV मिशन अधूरा
सुमित धनुका ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का असली उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उसे चलाने वाली ऊर्जा भी स्वच्छ हो। उनके मुताबिक इंदौर जैसे शहर में यह पहल लोगों को जिम्मेदार और व्यावहारिक विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल हालातों के बीच पारंपरिक ईंधनों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के समय यह मॉडल स्थिर और भरोसेमंद विकल्प बन सकता है।
2030 तक 12 लाख चार्जिंग पॉइंट का लक्ष्य
कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देशभर में 12 लाख से अधिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने में योगदान देना है। इंदौर में सौर ऊर्जा आधारित चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार इसी बड़ी योजना का हिस्सा माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश: सड़क पर गड्ढा या मैनहोल मिला तो 48 घंटे में करनी होगी कार्रवाई
इंदौर को ग्रीन EV सिटी बनाने की दिशा में कदम
मध्य प्रदेश सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में सौर ऊर्जा आधारित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इंदौर को भविष्य के लिए तैयार ग्रीन सिटी बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।











