Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹2,290 महंगा होकर ₹1.50 लाख के पार पहुंचा, चांदी में ₹4,031 की तेजी; इस साल गोल्ड ₹17 हजार महंगा

सोना ₹2,290 महंगा होकर ₹1.50 लाख के पार पहुंच गया है, वहीं चांदी में भी ₹4,031 की बड़ी तेजी दर्ज की गई है। इस साल गोल्ड ₹17 हजार महंगा हो गया है।
सोना ₹2,290 महंगा होकर ₹1.50 लाख के पार पहुंचा, चांदी में ₹4,031 की तेजी; इस साल गोल्ड ₹17 हजार महंगा

IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 30 अप्रैल को सोने और चांदी दोनों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,290 रुपए उछलकर करीब 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया जबकि एक दिन पहले यह 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। चांदी की बात करें तो इसमें भी बड़ी तेजी देखने को मिली। एक किलो चांदी 4,031 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गई जो पिछले कारोबारी दिन 2.36 लाख रुपए प्रति किलो थी।

आज सोने का भाव (IBJA के अनुसार)

सोना भाव (10 ग्राम)
24 कैरेट 150263
22 कैरेट 137641
18 कैरेट 112697
14 कैरेट 87904

2026 में अब तक सोना ₹17 हजार महंगा

अगर पूरे साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो सोना लगातार मजबूती दिखा रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपए तक पहुंच गई है। यानी सिर्फ चार महीनों में ही सोना करीब 17 हजार रुपए महंगा हो चुका है। यह तेजी इस बात का संकेत है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बंदर ने रोकी फ्लाइट की उड़ान! टेक-ऑफ के बीच रुकी फ्लाइट, 132 यात्रियों की बची जान

चांदी में भी मजबूत बढ़त, ₹10 हजार तक का उछाल

चांदी ने भी इस साल अच्छा रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में 31 दिसंबर 2025 को इसकी कीमत करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 2.40 लाख रुपए तक पहुंच गई है। यानी 2026 में अब तक चांदी करीब 10 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 583 अंक फिसला, निफ्टी 180 अंक गिरकर 23998 पर बंद; मेटल इंडेक्स 2% टूटा

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम

बुलियन मार्केट में यह तेजी कई कारणों से देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता तनाव, महंगाई की आशंका और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जैसे फैक्टर निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर धकेल रहे हैं। ऐसे माहौल में सोना और चांदी जैसे कीमती धातु सबसे भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं जिससे इनकी मांग बढ़ती है और कीमतें ऊपर जाती हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts