Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News : अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला गोल्ड मेडल, मंत्री काश्यप ने CM डॉ. मोहन यादव को किया भेंट

Follow on Google News
MP News : अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला गोल्ड मेडल, मंत्री काश्यप ने CM डॉ. मोहन यादव को किया भेंट
भोपाल/रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को "भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024" में मध्यप्रदेश के राज्य मंडप को मिली स्वर्ण पदक की उपलब्धि पर बधाई दी गई। बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने यह स्वर्ण पदक और प्रशस्ति-पत्र मुख्यमंत्री को भेंट किया।

'विकसित भारत @2047' व्यापार मेले की थीम थी

दरअसल, नई दिल्ली में आयोजित इस व्यापार मेले की थीम "विकसित भारत @2047" थी। इस मेले में मध्यप्रदेश के "एक जिला-एक उत्पाद" योजना के तहत विभिन्न स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। राज्य मंडप ने सब्जेक्टिव कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री काश्यप और उनकी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पदक मध्यप्रदेश की कड़ी मेहनत, विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता व्यापार मेले में मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और अन्य स्थानीय सामानों को प्रमुखता से स्थान दिया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने आगंतुकों का दिल जीत लिया।

सीएम ने किया था व्यापार मेले का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं नई दिल्ली में इस व्यापार मेले का उद्घाटन किया था। मेला न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने का मंच बना, बल्कि दर्शकों और आगंतुकों के बीच मध्यप्रदेश की संस्कृति और उत्पादों की पहचान को और मजबूत किया। ये भी पढ़ें- ‘अग्नि और वायु’ कूनो में भरेंगे रफ्तार… अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर 2 चीतों को जंगल में किया रिलीज; अब पर्यटक कर सकेंगे दीदार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts