Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र : छत्रपति संभाजीनगर में दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की मौत

Follow on Google News
महाराष्ट्र : छत्रपति संभाजीनगर में दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शनिवार 30 दिसंबर देर रात एक हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री में सो रहे 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

फैक्ट्री में बनते हैं कॉटन के हैंड ग्लव्स

फायर ब्रिगेड के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि, हमें रात करीब 2:15 बजे फोन पर वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। जब हम मौके पर पहुंचे, तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए थे। हमने सभी के शव बरामद कर लिए हैं। घटना में घायल लोगों को छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, आग हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी रियल सनशाइन के अंदर लगी। यह कंपनी कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है।

फैक्ट्री में सो रहे थे 10-15 वर्कर्स

फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर ने बताया कि, "जब आग लगी, उस समय फैक्ट्री बंद थी और 10-15 वर्कर्स अंदर सो रहे थे। आग लगने के बाद कुछ वर्कर्स बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कुछ अंदर ही फंस गए। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ये भी पढ़ें- भोपाल : VIP रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक; धुआं उठते देख उतर गया था परिवार, देखें VIDEO
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts