Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

OMG...! ओम पर्वत से अचानक कैसे गायब हुआ ‘ॐ’, उत्तराखंड से आई चौंकाने वाली खबर

Follow on Google News
OMG...! ओम पर्वत से अचानक कैसे गायब हुआ ‘ॐ’, उत्तराखंड से आई चौंकाने वाली खबर
ओम पर्वत/पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध ओम पर्वत से बर्फ गायब हो चुकी है। इसके साथ ही बर्फ से बनी ‘ओम’ आकृति भी गायब हो चुकी है। इसकी जगह पर सिर्फ एक काला पहाड़ दिखाई दे रहा है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। इस घटना के बाद पर्यावरण विशेषज्ञ और स्थानीय लोग सकते में हैं। पर्वत पर ‘ओम’ की आकृति इतनी बड़ी थी कि वो 15 किमी दूर से ही दिखाई देती थी।

बर्फ के बिना पहाड़ को पहचानना मुश्किल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना बर्फ के पहाड़ को पहचानना मुश्किल है। गांव वालों के मुताबिक उनकी याद्दाश्त में ऐसा कभी नहीं हुआ। बारिश कम होने की वजह से बर्फ ठहरती नहीं हैं। 2016 में कम बारिश और बर्फबारी के बाद भी ओम पर्वत से पूरी तरह से ‘ओम’ की आकृति गायब नहीं हुई थी। ग्रामीणों का मानना है कि वैश्विक तापमान बढ़ने की वजह से ऐसा हो रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्य से प्राकृतिक दोहन हुआ है। पहाड़ के आसपास स्थित समुदाय के लोग ओम पर्वत को पूजते हैं। यह करोडों लोगों के आस्था का केंद्र है। इन क्षेत्रों में यातायात की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, इसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया था।

विशेषज्ञों ने बताई बर्फ गायब होने की वजह

पिथौरागढ़ के ओम पर्वत की ऊंचाई 5900 मीटर (तकरीबन 19356 फीट) है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है, धरती का तापमान बढ़ने की वजह से पूरी दुनिया के ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इसका सीधा असर पहाड़ों पर मौजूद बर्फ पर भी पड़ रहा है। ओम पर्वत से गायब हुए बर्फ इसका ताजा उदाहरण है। इसके अलावा हिमालायी क्षेत्रों में हो रहे मानवीय हस्तक्षेप और लगातार बढ़ रहे कंस्ट्रक्शन कार्यों से भी प्रदूषण बढ़ा है। इससे इन क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। विशेषज्ञों ने कहा है यह भविष्य के लिए चेतावनी है। इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है, इसकी जानकारी घटना के डिटेल स्टडी के बादल ही सामने आ पाएगी। इसको लेकर डिटेल रिसर्च करनी होगी ताकि हिमालय के बर्फ को बचाया जा सके।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts