सिंगरौली : 17 साल बड़े व्यक्ति से होने वाली थी 'भाजपा' की शादी, दुल्हन ने एक दिन पहले दे दी जान

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती ने शादी के एक दिन पहले खुदकुशी कर ली। युवती की शादी उसकी उम्र से 17 साल बड़े व्यक्ति से तय की गई थी। वह इसी बात से खफा थी। दुल्हन का नाम भाजपा था।
17 साल बड़े व्यक्ति से होने वाली थी 'भाजपा' की शादी, दुल्हन ने एक दिन पहले दे दी जान

सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्थुआ बहेरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से ठीक एक दिन पहले 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतका की पहचान मेवालाल प्रजापति की बेटी भाजपा प्रजापति (19) के रूप में हुई है, जिसकी शादी शुक्रवार को सरई थाना क्षेत्र के एक युवक से होनी थी।

/img/89/1781876468559

36 साल के व्यक्ति से तय कर दी थी शादी

स्थानीय लोगों से बातचीत में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जिस युवक से युवती की शादी होने वाली थी, उसकी उम्र करीब 36 साल है। यानी दूल्हे और दुल्हन की उम्र में 17 साल का बड़ा अंतर था। आशंका जताई जा रही है कि उम्र का यह फासला ही आत्मघाती कदम की वजह हो सकता है। पुलिस को जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: सिवनी : कलेक्टर ने एक ही थाली में बच्चों संग खाया खाना, खिलाने से पहले खुद स्वाद चखकर पूछा तीखा तो नहीं

पुलिस हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही

शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयानों के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

सुदेश तिवारी, थाना प्रभारी, चितरंगी

ये भी पढ़ें: ट्रेन में हंगामा : बैठने की जगह नहीं मिली तो दूल्हे ने निकाली तलवार! बारातियों और यात्रियों का आधी रात हंगामा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts