Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेलोनी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, X पर लिखा- भारत-इटली की दोस्ती और मजबूत हो रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उन्हें बधाई दी। मेलोनी ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करते हुए भारत-इटली की गहरी दोस्ती और भविष्य में सहयोग की बात कही। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।
मेलोनी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, X पर लिखा- भारत-इटली की दोस्ती और मजबूत हो रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी को अपना दोस्त बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना की। मेलोनी ने अपने संदेश में कहा कि भारत और इटली के बीच दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है। दोनों देश मिलकर सहयोग और समृद्धि से जुड़े भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मेलोनी ने क्या कहा?

मेलोनी ने X पर लिखा- मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि इटली और भारत अपनी गहरी दोस्ती को लगातार मजबूत कर रहे हैं और दोनों देशों के लिए सहयोग और समृद्धि का भविष्य बनाने की दिशा में साथ काम कर रहे हैं।

X Post

'मेलोडी मोमेंट' भी रहा चर्चा में

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातों से जुड़ा #Melodi सोशल मीडिया पर पहले भी चर्चा में रहा है। दोनों नेताओं की तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यह हैशटैग लोकप्रिय हुआ था। हालांकि, इस बार मेलोनी का जन्मदिन संदेश मुख्य रूप से भारत-इटली के संबंधों और दोनों देशों के बीच भविष्य में सहयोग पर केंद्रित रहा।

Narendra Modi

नेतन्याहू ने भी दी जन्मदिन की बधाई

मेलोनी से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नेतन्याहू ने X पर 'हैप्पी बर्थडे, नरेंद्र!' लिखकर बधाई दी और भारत-इजरायल संबंधों को लेकर संदेश साझा किया। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई विदेशी नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

17 सितंबर 1950 को हुआ था जन्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस साल उनके 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने भी जन्मदिन पर देशभर से मिल रहे स्नेह और शुभकामनाओं के लिए लोगों का आभार जताया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts