Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ghaziabad : गर्दन मुड़ी, नाक-मुंह से बह रहा खून... सूटकेस में मिला महिला का शव, रेप और हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Follow on Google News
Ghaziabad : गर्दन मुड़ी, नाक-मुंह से बह रहा खून... सूटकेस में मिला महिला का शव, रेप और हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका के पास नहर किनारे एक सूटकेस में महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हरे रंग के सूटकेस में मिली महिला की लाश

स्थानीय लोगों ने नहर किनारे संदिग्ध हालत में एक सूटकेस पड़ा देखा, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। जब पुलिस ने सूटकेस खोला, तो उसमें एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र लगभग 26 साल बताई जा रही है।

शादीशुदा होने का शक, पैरों में बिछिया और माथे पर सिंदूर

पुलिस के अनुसार, महिला के पैरों में बिछिया और माथे पर सिंदूर था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शादीशुदा थी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

गर्दन मुड़ी हुई, नाक-मुंह से खून, मारपीट और रेप की आशंका

सूटकेस में मिले शव की हालत बेहद दर्दनाक थी। महिला की गर्दन मुड़ी हुई थी और उसके नाक व मुंह से खून बह रहा था। पुलिस को शक है कि महिला के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

हत्या कहीं और, लाश यहां फेंकी गई!

प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि महिला की हत्या किसी और जगह की गई और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में बंद कर नहर किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किए हैं और जांच में जुट गई है।

जल्द होगा खुलासा : पुलिस

एसपी अजय कुमार सिंह के मुताबिक, कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि नहर रोड पर एक सूटकेस में लाश पड़ी है। फिलहाल पुलिस की टीम पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने लाने का दावा किया जा रहा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts