Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूल्हे पर पैसों की बारिश!1.11 करोड़ कैश, BMW और हीरे-सोने के ढेर देख लोग दंग

गाजियाबाद की एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे को कथित तौर पर 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपये कैश, BMW कार और हीरे-सोने के महंगे जेवर दिए जाने का दावा किया जा रहा है।
1.11 करोड़ कैश, BMW और हीरे-सोने के ढेर देख लोग दंग
FILE IMAGE

गाजियाबाद। भारत में दहेज प्रथा को गैरकानूनी घोषित हुए कई दशक बीत चुके हैं, लेकिन आज भी कई जगहों पर यह कुप्रथा खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दहेज को लेकर फिर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में कथित तौर पर दूल्हे को मिले करोड़ों रुपए के गिफ्ट और महंगी गाड़ियों का खुलेआम ऐलान किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

गाजियाबाद की शादी का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में हुई एक शादी का है। हालांकि अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में एक व्यक्ति माइक पर शादी में दिए गए महंगे उपहारों की घोषणा करता दिखाई देता है। आसपास मौजूद लोग भी इस दौरान सब कुछ सुनते नजर आते हैं।  दावा किया जा रहा है कि दूल्हे को शादी में एक लग्जरी BMW कार, 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपए नकद और बड़ी मात्रा में सोने-हीरे के जेवर दिए गए।

यह भी पढ़ें: काले धुएं ने ढका आसमान! गाजियाबाद के पॉश इलाके में भीषण आग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखा धुएं का गुबार

दूल्हे को मिले करोड़ों के गिफ्ट

वायरल वीडियो के मुताबिक, शादी में दूल्हे को कई महंगे तोहफे दिए गए। इनमें शामिल हैं-

  • BMW लग्जरी कार
  • 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपये कैश
  • हीरे के 11 सेट
  • सोने के 42 जेवर
  • चांदी के 18 गहने

इतना ही नहीं, शादी करवाने वाले बिचौलिए को एक स्कॉर्पियो गाड़ी दी गई। वहीं छोटे-मोटे काम संभालने वाले लोगों को स्प्लेंडर बाइक देने की बात भी कही जा रही है। 

नोटों की गड्डियां और जेवर देख लोग हैरान

वीडियो में कथित तौर पर मेजों पर नोटों की गड्डियां और भारी मात्रा में गहने सजाए गए दिखाई दे रहे हैं। शादी में मौजूद लोग इन सामानों को देखते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर आज भी दहेज को इतनी शान और दिखावे के साथ क्यों पेश किया जा रहा है।

दहेज कानून पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद दहेज कानून को लेकर भी सवाल उठने लगे। भारत में दहेज लेना और देना दोनों अपराध हैं। इसके बावजूद अगर इस तरह खुलेआम करोड़ों रुपये और महंगे सामान दिए जा रहे हैं, तो कानून का डर आखिर कहां है?

यह भी पढ़ें: मासूम भांजी का घोंटा गला! खिलाने के बहाने ले गया मामा, फिर कर दी हत्या, सड़क पर फेंका शव

भारत सरकार ने साल 1961 में Dowry Prohibition Act लागू किया था। इस कानून के तहत दहेज लेना, देना या उसकी मांग करना गैरकानूनी माना जाता है। कानून के मुताबिक दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माने दोनों का प्रावधान है। इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में दहेज प्रथा आज भी जारी है।

हालांकि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी साफ नहीं है कि वीडियो कब का है और इसमें बताए गए सभी दावे पूरी तरह सही हैं या नहीं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts