PlayBreaking News

काले धुएं ने ढका आसमान!गाजियाबाद के पॉश इलाके में भीषण आग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखा धुएं का गुबार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में आज अचानक फ्लैट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में काले धुएं का घना गुबार आसमान में फैल गया और दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। बताया जा रहा है कि धुआं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक से देखा गया।
Follow on Google News
गाजियाबाद के पॉश इलाके में भीषण आग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखा धुएं का गुबार
Ai Generated

उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। जैसे ही आग की लपटें उठीं और धुआं फैलने लगा, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि सोसाइटी में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दूर तक दिखा धुएं का गुबार

जानकारी के मुताबिक, आग सोसाइटी की एक ऊंची मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी है। आग लगने के बाद फ्लैट से काला और घना धुआं तेजी से बाहर निकलने लगा। धुएं का गुबार इतना ज्यादा था कि वह दूर-दूर तक दिखाई दिया।

Twitter Post

यहां तक की दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी इस आग का धुआं साफ नजर आया, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज किया जा रहा है। लोग इसे हैरान रह गए और कई लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया।

यह भी पढ़ें: काशी में मोदी का भव्य रोड शो : बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा, शंखनाद और फूलों से हुआ स्वागत

कई फ्लैट प्रभावित होने की खबर

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग सिर्फ एक फ्लैट तक सीमित नहीं रही। बताया जा रहा है कि आग फैलते हुए आसपास के कई फ्लैट (लगभग 8 फ्लैट तक) पहुंच गई। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची

जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, दमकल विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर फाइटर्स लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। ऊंची इमारत होने की वजह से आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत आ रही है, लेकिन टीमें पूरी ताकत से काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: क्या है गंगा एक्सप्रेसवे? PM मोदी करेंगे उद्घाटन, सच में 6 घंटे में पूरा होगा मेरठ–प्रयागराज सफर?

लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

स्थिति को देखते हुए पूरी सोसाइटी की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे किसी और बड़े हादसे से बचाव किया जा सके। आग लगते ही ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग डर गए और कई लोग चीखते-चिल्लाते हुए बाहर निकलने लगे। सोसाइटी प्रबंधन और स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ लोगों को सीढ़ियों के जरिए नीचे लाया गया।

Twitter Post

एंबुलेंस और राहत टीम भी तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम को भी तैयार रखा गया है। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

धुएं से सांस लेने में परेशानी

आग से निकला काला धुआं इतना ज्यादा फैल गया कि आसपास के इलाके में भी इसका असर दिखने लगा। कई लोगों ने बताया कि धुएं की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही है। सुबह-सुबह आसमान में फैला धुएं का गुबार देखकर लोग दहशत में आ गए। कई लोगों को पहले तो समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।

आग लगने का कारण अभी साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी। शुरुआती जांच में किसी शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारण की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts