Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में हमला : सऊदी डॉक्टर ने भीड़ पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, 2 की मौत; 60 से ज्यादा घायल

Follow on Google News
जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में हमला : सऊदी डॉक्टर ने भीड़ पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, 2 की मौत; 60 से ज्यादा घायल
बर्लिन। जर्मनी के मैगडेबर्ग में बड़ा कार हादसा हो गया। यहां शुक्रवार (20 दिसंबर) को क्रिसमस मार्केट में एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंद दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा घायल हो गए। इस हमले का आरोपी 50 साल का एक सऊदी अरब का डॉक्टर है, जो जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-अनहाल्ट में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, काली बीएमडब्ल्यू कार ने बाजार में लगभग 400 मीटर तक भीड़ को कुचला। घटना के बाद बाजार में चीख-पुकार मच गई। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मैगडेबर्ग के प्रीमियर, रीनर हसेलॉफ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सऊदी अरब का नागरिक है और 2006 से जर्मनी में रह रहा है। इस हमले को उन्होंने देश और शहर के लिए एक बड़ी मुसीबत बताया। हसेलॉफ ने यह भी कहा कि मौजूदा जानकारी के मुताबिक, हमलावर अकेला था, इसलिए उन्हें अब कोई और खतरे का अंदेशा नहीं है। हालांकि, अभी तक हमलावर के इरादे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

हर साल लगता है क्रिसमस मार्केट

मैगडेबर्ग, जर्मनी के सैक्सनी-आन्हाल्ट राज्य की राजधानी है, जो एल्बे नदी के किनारे स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 2.40 लाख है। यह शहर बर्लिन से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां हर साल एक क्रिसमस मार्केट आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

2006 से जर्मनी में रह रहा हमलावर

द गार्जियन के अनुसार, हमलावर का नाम तालेब है, जो एक मनोचिकित्सक सलाहकार है। वह 2006 से जर्मनी में रह रहा था और 2016 में उसे शरणार्थी का दर्जा दिया गया था। तालेब मैगडेबर्ग शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर बर्नबर्ग में मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा था। हमला करने से पहले उसने एक BMW कार किराए पर ली थी। अभी तक हमलावर के कट्टरपंथियों से किसी प्रकार के संबंध का कोई पता नहीं चला है।

2016 में ट्रक ने भीड़ को कुचला था

यह घटना 19 दिसंबर 2016 के बर्लिन क्रिसमस मार्केट हमले की याद दिलाती है, जब एक ट्यूनीशियाई नागरिक ने ट्रक से लोगों को कुचलकर 12 लोगों की जान ली थी। इस हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी। अधिकारियों ने उस समय क्रिसमस मार्केट को संभावित आतंकी हमले के लिए संवेदनशील माना था। हमलावर को कुछ दिन बाद इटली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया था। ये भी पढ़ें- सीईओ सुंदर पिचाई ने किया छंटनी का ऐलान, गूगल के मैनेजमेंट संबंधी रोल्स के 10% नौकरियों में होगी कटौती
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts