Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लिस्ट से पहले कई नेताओं को किया ‘इशारा’

रणदीप सिंह सुरजेवाला और भंवर जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की बैठक आज
Follow on Google News
लिस्ट से पहले कई नेताओं को किया ‘इशारा’

भोपाल। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार को होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहली बैठक लेंगे। स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय सिंह लल्लू, और सांसद सत्यगिरी उल्का भी राजधानी में रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बयान दिया है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट कभी भी आए लेकिन जिन्हें चुनाव लड़ना है उन्हें हमने इशारा कर दिया है। स्पष्ट है कि कांग्रेस कई प्रत्याशी तय कर चुकी है।

भाजपा-बसपा के नेता कांग्रेस में होंगे शामिल : रणदीप सिंह सुरजेवाला और भंवर जितेंद्र सिंह सुबह 10 बजे जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इस दौरान कोलारस के भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, बसपा नेता गुड्डू राजा बुंदेला और भाजपा के भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

इंचार्ज सेक्रेटरी ने की दावेदारों से बात

कांग्रेस ने 60 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। इनमें से आधी से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम है। एआईसीसी के प्रभारी सचिव सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को भी जिलों से आए दावेदारों से बातचीत की। उधर, सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर कई विधानसभा क्षेत्रों पर सिंगल नाम और पैनल बनने की सूचनाएं वायरल रहीं। इस बारे में कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारी कहते हैं कि कांग्रेस की ओर से सिंगल या पैनल के नामों की कोई घोषणा नहीं की गई है, न ही की जाती है। यह सही है कि 50 से ज्यादा सीटों पर ब्लॉक और जिला स्तर से नाम आ गए हैं।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts