Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर : गौरव अग्रवाल बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता, विधायक और भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

सोहागपुर के युवा व्यवसायी गौरव अग्रवाल (मोंटू) को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भोपाल से होशंगाबाद आगमन पर भाग्यश्री लॉज में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह राजपूत सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। गौरव अग्रवाल प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी कन्नूलाल अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र हैं। इस अवसर पर सोहागपुर, सेमरी, शोभापुर और माखन नगर से ब
सोहागपुर। विधायक विजयपाल सिंह ने गौरव अग्रवाल का मुंह मीठा कराया।

सोहागपुर। जिले के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी गौरव अग्रवाल (मोंटू) को भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद भोपाल से होशंगाबाद आगमन पर भाग्यश्री लॉज में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह राजपूत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। पुष्पहार पहनाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में गौरव अग्रवाल को यह जिम्मेदारी मिलना उनकी कार्यकुशलता, संगठन क्षमता और सामाजिक सक्रियता का सम्मान है।

व्यापार और समाजसेवा से जुड़ा है परिवार का लंबा योगदान 

गौरव अग्रवाल, सोहागपुर के पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यवसायी कन्नूलाल अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र हैं। कन्नूलाल अग्रवाल व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी लंबे समय से सक्रिय हैं। वे सरस्वती शिशु मंदिर के संरक्षक तथा जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के अध्यक्ष भी हैं। क्षेत्र में शिक्षा, समाजसेवा और धार्मिक गतिविधियों में उनके योगदान को विशेष सम्मान प्राप्त है। गौरव अग्रवाल भी व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके चलते उन्हें भाजपा संगठन में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan Resignation: सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत, अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार का वक्त

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

गौरव अग्रवाल के स्वागत के लिए सोहागपुर, सेमरी, शोभापुर और माखन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता होशंगाबाद पहुंचे। सभी ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह राजपूत, बुधनी के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज, नगर पालिका उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, मंडल संयोजक विजय छाबड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि गौरव अग्रवाल संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए व्यापारी वर्ग की आवाज को प्रभावी ढंग से प्रदेश स्तर तक पहुंचाएंगे। 

ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026 : सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ मेडल तक… झंडू कुमार ने भारत को दिलाया पहला मेडल, PM मोदी ने की तारीफ

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts