क्या लूजर है... दर्द में होने की झूठी एक्टिंग, गौहर खान का मेसी पर फूटा गुस्सा, फुटबॉल को लेकर किए दावे

एंटरटेनमेंट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्त्र बनाम अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान Lionel Messi पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने मिस्त्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। जहां मैच में एक समय मिस्त्र 2-0 से आगे था हालांकि दूसरे हाफ के अंतिम हिस्से में अर्जेंटीना ने लगातार तीन गोल करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया गुस्सा
मुकाबले के बाद गौहर खान ने मेसी के बारे में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने एक रील रीपोस्ट की है जिसमें मैच के बीच कथित तौर पर मेसी के चेहरे पर गेंद लगने के बाद अपना मुंह ढकते हुए दिख रहे थे।
Gauhar Khan ने लिखा... क्या बेकार इंसान है, मेसी नहीं बल्कि मेस्सी सबसे घटिया लेवल का एक्टर दरअसल मुकाबले के बाद मिस्त्र के फुटबॉलर मुस्तफा जीको ने रेफरी के फैसले पर नाराजगी जताई, उनका कहना है कि रेफरी ने निष्पक्ष फैसला नहीं किया, जिसकी वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिको ने कहा रेफरी का फैसला गलत था यह साफ तौर पर हमारी टीम के साथ अन्याय है, उसने पूरे देश की मेहनत पर पानी फेर दिया।
VAR फैसले पर भी उठे सवाल
इसके अलावा मुकाबले में मिस्त्र ने दो फैसलों पर नाराजगी भी जाहिर की है। मुकाबले के दौरान हुए फाउल के लिए वीएआर रिव्यू के बाद मोस्तफा जिको ना गोल नामंजूर किया गया। साथ ही टीम ने यह भी दावा किया कि हम्दी फाथी पर कथित फाउल के लिए उन्हें पेनल्टी मिलनी चाहिए थी। इसके तुरंत बाद अर्जेंटीना ने विजयी गोल किया।
क्या है VAR?
VAR तकनीक का यूज रेफरी की मदद करना है और सही फैसला सुनिश्चित करना है। लेकिन कई बार इसकी व्याख्या को लेकर भी विवाद सामने आए हैं। यहीं वजह है कि इस विवाद के बाद बीच हुए वीडियो समीक्षा के बावजूद फैसलों पर बहस जारी है। हालांकि अर्जेंटीना ने इस विवाद से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी है। टीम के किसी भी प्लेयर या सपोर्टिंग स्टाफ ने इस मामले में कोई भी कमेंट नहीं किया है।
मेसी ने क्या दिया जवाब?
गौहर के बयान पर अब तक लियोनेल मेसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मेसी पहले भी मैदान या सोशल मीडिया से जुड़े विवादों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचते रहे हैं। ऐसे में उनके प्रशंसक भी इस मामले में किसी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। गौहर इससे पहले भी सामाजिक, राजनीतिक और खेल से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रिय मौजूदगी के कारण उनके बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल मेसी पर की गई टिप्पणी ने विवाद को और ज्यादा बढ़ा दिया है।











