Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Cristiano Ronaldo:'मैं इस वर्ल्ड कप का हर पल जीना चाहता हूं, ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा' रोनाल्डो के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कन!

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बोले कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। स्पेन के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले उन्होंने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की और कहा कि वह इस टूर्नामेंट के हर पल का आनंद लेना चाहते हैं।
'मैं इस वर्ल्ड कप का हर पल जीना चाहता हूं, ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा' रोनाल्डो के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कन!
फाइल फोटो

लिस्बन। फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ियों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुर्तगाल के कप्तान ने घोषणा की है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी विश्व कप होगा। स्पेन के खिलाफ होने वाले राउंड ऑफ-16 मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट के हर पल को यादगार बनाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से तुरंत संन्यास नहीं ले रहे हैं और जब सही समय आएगा, तभी अंतिम फैसला करेंगे।

रोनाल्डो ने खुद किया बड़ा खुलासा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लंबे समय से उनके भविष्य को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन अब वह खुद कहा कि मौजूदा विश्व कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट लंबे समय तक चले और उनकी टीम ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेले। रोनाल्डो ने उम्मीद जताई कि स्पेन के खिलाफ होने वाला मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं बनेगा।

फुटबॉल को मैंने अपना सबकुछ दिया

रोनाल्डो अपने बयान के दौरान भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में फुटबॉल को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जिया है। उनका कहना था कि जब भी वह मैदान से विदा लेंगे तो उन्हें इस बात का संतोष रहेगा कि उन्होंने अपने खेल के लिए पूरी मेहनत की। उन्होंने कहा कि चाहे जीत मिले या हार, वह हमेशा अपने खेल पर गर्व करेंगे।

ये भी पढ़ें: Neymar Retirement: स्टार स्ट्राइकर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल कहा गुडबाय, टूट गया वर्ल्ड कप जीतने का सपना

संन्यास का फैसला खुद लेंगे

रोनाल्डो ने यह कहा कि उनके संन्यास का फैसला कोई और नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वह तभी खेल छोड़ेंगे जब उन्हें खुद लगेगा कि अब समय आ गया है। उन्होंने मीडिया में लगातार उठ रहे संन्यास के सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान पुर्तगाल की टीम के प्रदर्शन पर है, न कि भविष्य की चर्चाओं पर।

छठा विश्व कप खेल रहे हैं रोनाल्डो

41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर का छठा फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। इससे पहले वह 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 के विश्व कप में भी पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए अहम गोल किए हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं और वह अब भी टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Women's T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रलिया सातवीं बार वर्ल्ड चैंपियन

इस विश्व कप को हमेशा याद रखेंगे

रोनाल्डो ने कहा कि यह विश्व कप उनके लिए बेहद खास है। उनके मुताबिक इस बार उन्हें दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों से जो प्यार और समर्थन मिला है, वह पहले कभी महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके दिल के बेहद करीब रहेगा और वह इसे हमेशा याद रखेंगे।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts