Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर:एयरफोर्स अधिकारी की आत्महत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के पुरैना विधायक कॉलोनी में एयरफोर्स के अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। विपुल यादव हरियाणा के रहने वाले थे।
एयरफोर्स अधिकारी की आत्महत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजधानी रायपुर की पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में एयरफोर्स के विंग कमांडर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बता दें कि विपुल का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। वह विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ रहते थे।

    हरियाणा के रहने वाले थे विंग कमांडर विपुल 

     बताया जा रहा है कि विपुल हरियाणा के रहने वाले थे। और रायपुर में तैनात थे। यहां पर वे एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्व भी संभाल रहे थे। सुबह उनके घर में बेडरूम में उनका शव पंखे से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले घर की मेड ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल रुम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    ये भी पढ़ें: विधायक-जज की शादी का बोलबाला! गहलोत से पायलट तक सभी रहे मौजूद

    दूसरे रुम में सो रहे थे बच्चे 

    बता दें कि दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि विंग कमांडर की पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। दोनों की 2014 में लव मैरिज हुई थी। पत्नी पहले एयरफोर्स में काम करती थीं और फिलहाल आईटी सेक्टर में जॉब कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के चलते विपुल ने आत्महत्या की है।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। इसी के साथ पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts