सागर:गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 564 लीटर अवैध शराब जब्त; मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई

सागर के गढ़ाकोटा में पुलिस ने अवैध शराब के बड़े भंडारण का खुलासा करते हुए लाखों रुपये की शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बजरंग वार्ड स्थित एक मकान पर दबिश देकर कार्रवाई की। मौके से अवग-अलग ब्रांडों की देशी और विदेशी शराब बरामद की गई।
गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 564 लीटर  अवैध शराब जब्त; मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 564 लीटर अवैध शराब जब्त

सागर। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गढ़ाकोटा पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बजरंग वार्ड स्थित मकान से 564.780 बल्क लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 4 हजार 180 रुपए है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

बता दें कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नगर के बजरंग वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अब्दुल गनी पिता शुभराती खान निवासी बजरंग वार्ड के मकान पर दबिश देकर सघन तलाशी ली। तलाशी की कार्रवाई के दौरान पूरे मामले की जांच नियमानुसार की गई।

इंदौर: नगर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा, दो कर्मचारियों पर FIR; 2.94 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप

बंद कमरे से मिली कई ब्रांडों की शराब

तलाशी के दौरान एक बंद कमरे से विभिन्न ब्रांडों की देशी और विदेशी शराब का भारी मात्रा में अवैध भंडारण मिला। मौके से सागर गोल्ड व्हिस्की, मैक डबल नं. 1, बॉम्बे व्हिस्की, आईबी व्हिस्की, मेजिक मोमेंट्स, रॉयल स्टैग व्हिस्की और लीमाउंट स्ट्रॉन्ग बीयर सहित विभिन्न ब्रांडों की कुल 564.780 बल्क लीटर शराब बरामद हुई। 

Breaking News

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

पुलिस द्वारा अवैध शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई और इसके वितरण नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। 

भोपाल: पेयजल को लेकर बड़ा दावा, यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास 70% नमूने मिले दूषित

पुलिस टीम ने किया सराहनीय काम 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गढ़ाकोटा गौरव सिंह तिवारी, सउनि प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक डाल सिंह, राजेश पाण्डेय, विमलेश भटेले, बसंत मिश्रा, आरक्षक रवि पटैल, राहुल राय, थिरवम, प्रवीण, राजदीप तिवारी और कौस्तुभ मणि पाठक की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता से अवैध शराब के बड़े भंडारण का खुलासा हो सका। 

Edited By: Rohit Sharma

Anil Dubay
By Anil Dubay

Latest Posts