मंदिरों को रोशन करने निकले युवा, मंत्री विश्वास सारंग ने भी उठाई झाड़ू; पूरा हुआ सेवा का 96वां अध्याय

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भोपाल में सनातनी Influencer Group ने मंदिर स्वच्छता और सेवा अभियान को एक बार फिर शुरू किया।समूह ने अपने अभियान का 96वां सेवा अध्याय पूरा किया। इस विशेष अभियान में मध्यप्रदेश  के मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए और युवाओं के साथ मंदिर स्वच्छता सेवा में सहभागिता की।
मंदिरों को रोशन करने निकले युवा, मंत्री विश्वास सारंग ने भी उठाई झाड़ू; पूरा हुआ सेवा का 96वां अध्याय
भोपाल में मंदिर स्वच्छता और सेवा अभियान को एक बार फिर शुरू

भोपाल। जब एक छोटी-सी ज्योत को मशाल बनाने का संकल्प लिया जाए, तो अंधेरा ज्यादा देर तक नहीं टिकता। इसी सोच के साथ भोपाल में सनातनी Influencer Group ने एक बार फिर मंदिर स्वच्छता और सेवा अभियान की शुरुआत की है। पिछले तीन वर्षों से यह समूह मंदिरों की सफाई, सुंदरता और जीर्णोद्धार के लिए लगातार काम कर रहा है। तीन महीने तक हुई लगातार बारिश के कारण मंदिर स्वच्छता अभियान प्रभावित रहा। हालांकि, युवाओं ने अपने सेवा के संकल्प को रोका नहीं। बारिश का दौर खत्म होते ही समूह के सदस्यों ने फिर से अभियान शुरू किया और अपने सेवा अभियान का 96वां अध्याय पूरा किया।

शीतलदास की बगिया में स्वच्छता अभियान

भोपाल की शीतलदास की बगिया में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। युवाओं ने मिलकर कचरा हटाया और परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थल को साफ-सुथरा रखने के साथ लोगों को स्वच्छता और सेवा के प्रति जागरूक करना रहा। मंदिर परिसर में भजन गाकर श्रद्धालुओं और युवाओं के साथ भक्ति के रंग में माहौल को और खास बना दिया।

मध्यप्रदेश में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदलाव

/img/99/1789373965294

शीतलदास की बगिया में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया

मंत्री विश्वास सारंग भी सेवा अभियान में हुए शामिल

स्वच्छता अभियान में केंद्रीय मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के साथ मंदिर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और खुद सेवा कार्य किया। मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी ने अभियान से जुड़े युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर की सफाई में सहभागिता की। युवाओं के साथ मंत्री की मौजूदगी को अभियान का खास हिस्सा माना गया। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग और जनप्रतिनिधि मिलकर सेवा के लिए आगे आते हैं, तो किसी भी सकारात्मक अभियान को और मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मप्र के 7,500 मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात

/img/99/1789373972210

केंद्रीय मंत्री विश्वास सारंग ने युवाओं के साथ मंदिर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया

/img/99/1789373970320

मौसम सामान्य होते ही युवाओं ने फिर से मंदिर सफाई अभियान शुरू कर दिया

तीन महीने बाद फिर शुरू हुआ अभियान

लगातार बारिश के कारण पिछले करीब तीन महीनों से मंदिरों की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम प्रभावित था। बारिश के कारण कई जगहों पर सेवा गतिविधियां करना मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद समूह ने अपने अभियान को खत्म नहीं किया। मौसम सामान्य होते ही युवाओं ने फिर से मंदिरों का रुख किया और सफाई अभियान शुरू कर दिया। समूह का कहना है कि सेवा का यह काम आगे भी लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में ऐसे मंदिरों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी, जहां स्वच्छता और रखरखाव की जरूरत है।

‘जहां एक ज्योत नहीं जलती, वहां रोशनी पहुंचाएंगे’

सनातनी Influencer Group के अध्यक्ष शुभम सोनी ने अभियान को लेकर कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ मंदिरों की सफाई करना नहीं, बल्कि उन स्थानों को फिर से सुंदर और जीवंत बनाना है। उन्होंने कहा कि आज भी कई ऐसे मंदिर हैं, जहां लंबे समय से एक दीपक तक नहीं जलता। ऐसे मंदिरों तक पहुंचना और वहां सफाई, सुंदरता और सेवा के जरिए सकारात्मक माहौल बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक छोटी ज्योत मिलकर बड़ी मशाल बन सकती है। इसी सोच के साथ समूह मंदिरों में सफाई के साथ दीपक जलाने और उन्हें रोशन करने की दिशा में भी काम करेगा।

मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति के केंद्र

समूह के सदस्यों का कहना है कि मंदिर केवल पूजा करने की जगह नहीं हैं। ये हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं के केंद्र हैं। इसलिए इन स्थानों की साफ-सफाई और देखभाल करना भी समाज की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ सनातनी Influencer Group पिछले तीन वर्षों से लगातार मंदिरों में सेवा कार्य कर रहा है।

/img/99/1789373968478

सिर्फ मंदिरों की सफाई करना नहीं, बल्कि उन स्थानों को फिर से सुंदर और जीवंत बनाना

96वें अध्याय के बाद आगे भी जारी रहेगा अभियान

मंदिर स्वच्छता अभियान के 96वें सेवा अध्याय के पूरा होने के बाद समूह ने आगे भी इसी तरह काम जारी रखने का संकल्प लिया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts