Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मप्र के 7,500 मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। शिक्षण सत्र 2025-26 के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। अब तक प्रदेश में 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं और योजना पर करीब 246 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मप्र के 7,500 मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात
फाइल फोटो

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 सितंबर को राजधानी भोपाल में ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को यह सौगात मिलेगी। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ कॉलेज आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

7,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ 

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ पाने के लिए विद्यार्थी का कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान पर होना जरूरी है। योजना स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए लागू है। इसमें सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी।

अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी हुए लाभान्वित 

मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने वाली इस योजना का लाभ अब तक प्रदेश के 23 हजार से अधिक पात्र विद्यार्थियों को मिल चुका है। योजना के संचालन पर सरकार अब तक करीब 246 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। सरकार का मानना है कि विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रोत्साहन मिलने से उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। साथ ही, उच्च शिक्षा की ओर बढ़ने वाले विद्यार्थियों को व्यावहारिक सुविधा भी मिल रही है।

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में समुद्र के बीच टूटा 240 यात्रियों से भरा जहाज का संपर्क, तलाश में जुटी टीमें

उच्च शिक्षा की राह आसान करने की पहल 

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना को मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। ई-स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए घर से कॉलेज तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। खासतौर पर शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह योजना पढ़ाई में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरणा का माध्यम बन रही है। सरकार का जोर इस योजना के जरिए विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी मजबूत करने पर है।

ये भी पढ़ें: उड़ान भरते ही बिगड़ी स्थिति! भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts