MP गजब है : जिंदा रहते बुजुर्ग ने मनाया मौत का महोत्सव, रिश्तेदारों को भेजे इनविटेशन कार्ड

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रहने वाले बुजुर्ग परसराम साहू ने मृत्यु को एक उत्सव मानते हुए अपने जीते जी 'मृत्यु पूर्व उत्सव' का आयोजन किया। इसके लिए बकायदा उन्होंने इनविटेशन कार्ड भी बनवाया। आमतौर पर लोग अपने जीवन में जन्मदिन या शादी की सालगिरह का आयोजन करते हैं, लेकिन परसराम साहू ने जीवन को उत्सव और मृत्यु को महोत्सव मानते हुए यह आयोजन किया।
'मृत्यु पूर्व उत्सव' का इनविटेशन कार्ड[/caption]
आखिर मृत्यु से पहले उत्सव क्यों
परसराम साहू का मानना है कि मृत्यु को लोग अक्सर दुखद समझते हैं लेकिन उनके विचार में मृत्यु भी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसे भी एक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। परसराम साहू के मुताबित, अगर जीवन उत्सव है तो मृत्यु महोत्सव है। अपने इसी विचार को ठोस रूप देने के लिए मृत्यु पूर्व उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों और मित्रों को आमंत्रित किया और स्नेहभोज का आयोजन किया। [caption id="attachment_135554" align="aligncenter" width="406"]
'मृत्यु पूर्व उत्सव' का इनविटेशन कार्ड[/caption]




















