Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

G20 Summit 2023 : PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को जी20 की अध्यक्षता सौंपी, नवंबर में रखा वर्चुअल सेशन का प्रस्ताव

Follow on Google News
G20 Summit 2023 : PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को जी20 की अध्यक्षता सौंपी, नवंबर में रखा वर्चुअल सेशन का प्रस्ताव
नई दिल्ली। G20 समिट के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंपी और समिट का समापन किया। जी20 समिट की प्रेसीडेंसी के लिए प्रतीक स्वरूप हथौड़ा सौंपा। अब अगले साल G20 समिट ब्राजील में होगा। इसके बाद लूला डा सिल्वा ने कहा कि, गरीब देशों की कर्ज की समस्या पर ध्यान देना होगा। दुनिया को वैश्विक भुखमरी खत्म करने की कोशिश बढ़ानी होगी।

नवंबर में वर्चुअल सेशन का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत के पास है। इन दो दिनों में आप सभी ने बहुत सारे सुझाव दिए, प्रस्ताव रखे। हमारा कर्तव्य है कि हम जो सुझाव दें उसकी एक बार फिर से समीक्षा की जाए ताकि यह देखा जा सके कि उनकी प्रगति को कैसे तेज किया जा सकता है। मेरा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में हम जी20 का एक वर्चुअल सत्र आयोजित करें। हम इस शिखर सम्मेलन में तय किए गए विषयों की समीक्षा उस वर्चुअल सत्र में कर सकते हैं। मुझे आशा है कि आप सभी वर्चुअल सत्र में जुड़ेंगे। इसके साथ मैं जी20 सत्र के समापन की घोषणा करता हूं। PM मोदी ने कहा कि दुनिया बदल रही है इसके साथ दुनिया के संस्थानों को भी बदलने की जरूरत है। UNSC में अभी तक उतने ही सदस्य हैं जितने इसकी स्थापना के वक्त थे। स्थायी देशों की संख्या बढ़नी चाहिए।

G20 लीडर्स ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

G20 के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई। राजघाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने G20 लीडर्स और मेहमान देश के नेताओं का खादी के शॉल के साथ स्वागत किया।  सभी ने साथ मिलकर राष्ट्रपिता को नमन किया। जिसके बाद आखिरी सेशन वन फ्यूचर (One Future) हुआ।

राजघाट पहुंचे मेहमान

राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए विदेशी मेहमान पहुंच रहे हैं।
  • ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक
  • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
  • चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो
  • इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी
  • जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज
  • दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति
  • जापानी पीएम फुमियो किशिदा
  • ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
  • कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो
  • स्पेन के उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो
  • मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी
  • सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग
  • नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट
  • मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ
  • ओमान के उपप्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमुर अल सैद
  • बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
  • विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

G-20 में दूसरे दिन (10 सितंबर) का कार्यक्रम

  • सुबह 8:15 से 9:00 बजे- राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन और राजघाट पर लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
  • सुबह 9:00 से 9:20 बजे- महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।
  • सुबह 9:20 बजे- नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख लीडर्स भारत मंडपम के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • सुबह 9:40 से 10:15 बजे- शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन होगा।
  • सुबह 10:15 से 10:28 बजे- भारत मंडपम के साउथ प्लाजा, लेवल 2 में वृक्षारोपण समारोह होगा।
  • सुबह 10:30 से 12:30 बजे- समिट का तीसरा सत्र 'वन फ्यूचर' होगा। ये भारत मंडपम में होगा, जिसके बाद संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।

महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट की खासियत

  • दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित।
  • आर्किटेक्ट वानू जी भूपा ने डिजाइन तैयार किया।
  • राजघाट के बीचों-बीच एक वर्गाकार जगह में समाधि।
  • समाधि पर बापू के बोले अंतिम शब्द 'हे राम' लिखा है।
  • समाधि के नजदीक एक ज्योति हमेशा जलती रहती है।
  • 40 एकड़ इलाके में फैला है राजघाट।

ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन

बिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। वे यहां पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ आए। दोनों ने मंदिर में स्वामी नारायण के दर्शन कर पूजा की। सुनक की हिंदू धर्म के प्रति आस्था है। बारिश के बीच मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर

जी20 समिट के दौरान पहले ही दिन भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भी लॉन्च हुआ। इस दौरान नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान व अन्य नेता मौजूद रहे। चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना के विकल्प के रूप में इसे पेश किया जा रहा है। जिसने पाकिस्तान, जाम्बिया, केन्या, लाओस और मंगोलिया जैसे कई देशों को भारी कर्ज में डाल दिया है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन और इज़राइल से होते हुए भारत से यूरोप तक फैले रेलवे मार्गों और बंदरगाह लिंकेज को एकीकृत करना इस योजना का लक्ष्य है। भारत और यूरोप के बीच रेल लिंक से व्यापार लगभग 40 प्रतिशत तेज हो जाएगा।

जी20 में अफ्रीकन यूनियन बना परमानेंट मेंबर

पीएम मोदी ने समिट के पहले दिन अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया। पीएम ने कहा, सबके साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा विश्वास है कि इस प्रस्ताव पर हम सबकी सहमति है। आप सबकी सहमति से कार्यवाही शुरू होने से अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता के लिए आमंत्रित करते हैं। जिसके बाद समिट में पहुंचे अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने PM को गले लगाया। ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023 : अफ्रीकन यूनियन जी20 का परमानेंट मेंबर बना, PM मोदी ने दिया सबका साथ… सबका विकास… सबका विश्वास का मंत्र
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts