Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा : भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक खाई में गिरा, 4 की मौत, NH-44 बंद

Follow on Google News
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा : भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक खाई में गिरा, 4 की मौत, NH-44 बंद
बनिहाल/जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे-44 पर बनिहाल में मंगलवार तड़के भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा मंगलवार तड़के हुआ है। इसके बाद करीब 5 बजे रामबन जिले में शेरबीबी के पास राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

हादसे में इनकी हुई मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया और ट्रक में फंसे सभी चार शवों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कुलगाम के ट्रक चालक मोहम्मद अफजल गारू (42), उसके भाई अल्ताफ गारू (36), अनंतनाग के इरफान अहमद (33) और उसके भाई शौकत अहमद (29) के रूप में की है। https://twitter.com/ANI/status/1701430272280174785

यातायात रोका गया

अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बंद हो गया है। पुलिस ने बताया कि बताया कि घरेलू उपयोग के लिए ट्रक में ले जाए जा रहे लगभग 6 मवेशी भी दुर्घटना में मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। यह कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। उन्होंने कहा कि सड़क को साफ करने के प्रयास जारी हैं, ताकि यातायात बहाल हो सके। ये भी पढ़ें- Earthquake : मणिपुर के बाद अंडमान सागर में महसूस किए भूकंप के झटके, मोरक्‍को में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 2800 के पार अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts