Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैसुरु में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत : दो अलग-अलग अपार्टमेंट में मिले शव, मां-पत्नी और बेटे को जहर देकर युवक ने लगाई फांसी

Follow on Google News
मैसुरु में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत : दो अलग-अलग अपार्टमेंट में मिले शव, मां-पत्नी और बेटे को जहर देकर युवक ने लगाई फांसी
मैसुरु। कर्नाटक के मैसुरु में आज सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों के शव दो अलग अलग अपार्टमेंट में मिले। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस का मानना है कि परिवार के मुखिया ने पत्नी और बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या की है। फिलहाल कर्नाटक पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार  चेतन अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट में रहता था। चेतन बिजनेस में लॉस के चलते भारी कर्ज में था। इसलिए चेतन ने फांसी लगाने से पहले अपने परिवार को जहर दिया था। मृतकों की पहचान चेतन (45) , पत्नी रूपाली (43), बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (65) के रूप में हुई है। चेतन का शव अपार्टमेंट में फंदे लटका हुआ मिला। वहीं बाकी परिवार के शव दूसरे अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थिति में मिले हैं।

आस पड़ोस के लोगों पुलिस को दी सूचना

परिवार के सभी सदस्य आज फ्लैट में मृत पाए गए। आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर खिलाकर मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की वजह अभी साफ नही

चेतन मूल रूप से हासन जिले का रहने वाला था। उसके इस कदम के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। संदेह है कि उसने अधिक कर्ज के कारण आत्महत्या की लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह कर्ज में डूबा था और फिर ये कदम उठाया। ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद; 53 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं संगम में डुबकी
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts