Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी थामेंगे BJP का 'हाथ', गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी भी होंगे शामिल

Follow on Google News
MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी थामेंगे BJP का 'हाथ', गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी भी होंगे शामिल
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी आज (शनिवार 9 मार्च) अपने समर्थकों के साथ BJP में शामिल हो रहे हैं। चार बार के सांसद सुरेश पचौरी कांग्रेस की सरकार में कई मंत्रालयों के केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। सुरेश पचौरी 56 साल कांग्रेस में रहे। उन्हें राजीव गांधी और सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता था। उनके साथ पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी भी शामिल हो सकते हैं।

56 साल कांग्रेस में रहे सुरेश पचौरी

ब्राह्मणों में गहरी पैठ रखने वाले पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उन्होंने मनमोहन सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। 1984 में वे राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने। वे लगातार चार बार राज्यसभा सांसद रहे। पहले 1984 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए। एक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन, और संसदीय मामले और पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे।

दो बार मैदान में उतरे और हारे

सुरेश पचौरी ने अपने राजनीतिक करियर में केवल दो बार चुनाव लड़ा और दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। 1999 में उन्होंने भोपाल सीट से उमा भारती के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन 1.6 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए। इसके बाद साल 2013 में भोजपुर से शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री और दिवंगत सीएम सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़ा। उस दौरान भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1766310612475220057?s=20[/embed] मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts