Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओडिशा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र नाथ नाइक का निधन, CM मोहन चरण माझी ने दी श्रद्धांजलि

Follow on Google News
ओडिशा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र नाथ नाइक का निधन, CM मोहन चरण माझी ने दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मंत्री एवं बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ नाइक का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नाइक वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। यहां अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव और पार्वती परिदा, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और कई अन्य लोगों ने राज्य विधानसभा में नाइक को पुष्पांजलि अर्पित की।

ओडिशा ने एक बड़ा नेता खो दिया - CM

सीएम मोहन चरण माझी ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व मंत्री और काकटपुर के 7 बार के विधायक सुरेंद्र नाथ नाइक के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। ओडिशा ने एक बड़ा नेता खो दिया और उनके निधन से एक खालीपन पैदा हुआ है, जो कभी नहीं भरेगा। सरपंच से लेकर मंत्री तक उनका राजनीतिक जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने नाइक के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सुरेंद्र नाथ नाइक का राजनीतिक करियर

वह 1971 से 2009 के बीच उत्कल कांग्रेस, जनता दल और बीजद के टिकट पर काकटपुर निर्वाचन क्षेत्र से सात बार विधानसभा के लिए चुने गए। नाइक ने बीजू पटनायक और नवीन पटनायक के नेतृत्व में आबकारी, राजस्व, कृषि, स्कूल एवं जन शिक्षा और पंचायती राज सहित कई विभागों में मंत्री के तौर पर सेवाएं दीं। सुरेंद्र नाथ नाइक 1977 में विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। वह 2019 से ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थे। ये भी पढ़ें- खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता रशीद ने सांसद पद की शपथ ली, दोनों पैरोल पर जेल से बाहर आए
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts