पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बेटे गगन वर्मा का निधन, कमर में चोट के कारण सालों से व्हीलचेयर पर थे

इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के बेटे गगन वर्मा (48) का गुरुवार को निधन हो गया। गगन वर्मा पिछले चार महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें कुछ दिन पहले इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
गगन वर्मा की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे के बाद पलसीकर कॉलोनी स्थित निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार रीजनल पार्क मुक्ति धाम में किया जाएगा।
25 साल से व्हीलचेयर पर थे गगन वर्मा
गगन वर्मा की जिंदगी में करीब 25 साल पहले एक बड़ा हादसा हुआ था। वे सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई थी। इस हादसे के बाद से वे लगातार व्हीलचेयर पर ही जीवन जी रहे थे। बीते कुछ महीनों से गगन की स्वास्थ्य स्थिति और भी खराब हो गई थी। बॉम्बे हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी था, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
गगन वर्मा की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे के बाद पलसीकर कॉलोनी स्थित निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार रीजनल पार्क मुक्ति धाम में किया जाएगा।





















