Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनाव से पहले MP में दो नए जिलों का गठन, पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी, प्रदेश में जिलों की संख्या हुई 55

Follow on Google News
चुनाव से पहले MP में दो नए जिलों का गठन, पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी, प्रदेश में जिलों की संख्या हुई 55
भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले दो नए जिलों का गठन किया गया है। शिवराज सरकार ने गुरुवार को छिंदवाड़ा के पांढुर्णा और सतना के मैहर को प्रदेश के नए जिले बनाने के आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की कल देर रात हुई बैठक में इस बारे में निर्णय लिए जाने के बाद राजस्व विभाग की ओर से आज सुबह इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल 55 जिले हो गए है। इसके पहले मऊगंज को नया जिला बनाया गया था।

दो और तीन तहसीलों को मिलाकर बनेगा जिला

मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले सरकार की बड़ी घोषणा पर अमल हुआ है। पांढुर्णा और सौंसर को मिलाकर पांढुर्णा जिला बनेगा। वहीं मैहर अमरपाटन और रामनगर को मिलाकर मैहर नया जिला बनेगा। पांढुर्णा का मुख्यालय पांढुर्णा और मैहर का मैहर होगा। 24 अगस्त को जामसांवली हनुमान मंदिर में हनुमान लोक की आधारशिला रखने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा की थी। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1709795241677762688[/embed]

छिंदवाड़ा में रहेंगी 12 तहसीलें

राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर पांढुर्णा को नया जिला बनाने का गठन किया है। इसमें पांढुर्णा तहसील के सभी 74 हल्के तथा सौंसर तहसील के सभी 63 हल्के इस प्रकार कुल 137 हल्के समाविष्ठ होंगे। पांढुर्णा जिले के गठन के बाद छिंदवाड़ा जिले में शेष 12 तहसीलें रहेंगी। जिसमें अमरवाड़ा, उमरेठ, चांद, चौरई, छिंदवाड़ा, छिंदवाड़ानगर, जुन्नारदेव, तामिया, परासिया, बिछुआ, मोहखेड़, हर्रई के कुल 686 हल्के शेष रहेंगे। अब मध्य प्रदेश का 55 वां जिला पांढुर्णा हो गया है।

मैहर में 234 पटवारी हल्के होंगे शामिल

इसी प्रकार मैहर जिले में मैहर तहसील के 122 पटवारी हल्के, अमरपाटन के सभी 53 हल्के और रामनगर के सभी 59 पटवारी हल्के कुल 234 पटवारी हल्के शामिल होंगे। मैहर जिले के बनने के बाद सतना जिले में कुल 496 पटवारी हल्के शामिल होंगे। राज्य में इसके पहले अगस्त महीने में रीवा के मऊगंज को पृथक जिला बनाने का आदेश जारी हुआ था। इसके साथ ही प्रदेश में अब 55 जिले हो गए हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts