शाजापुर में फूड इंडस्ट्री लगेगी, मक्सी बनेगी नई तहसील

Follow on Google News
शाजापुर में फूड इंडस्ट्री लगेगी, मक्सी बनेगी नई तहसील

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर में 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 10 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने उप तहसील मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि शाजापुर में आलू-प्याज खरीदने के लिए पूरे देश के लोग आते हैं। इसलिए यहां कृषि आधारित फूड इंडस्ट्री भी लगाई जाएगी। इससे किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिलेगा। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाड़ली बहनों द्वारा तैयार की गई लगभग 20 फिट की राखी भी भेंट की गई। डॉ. यादव ने कहा कि वह राखी पर बहनों को घर बुलाएंगे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts