Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Flight Bomb Threat : जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आए विस्तारा के विमान में बम की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी

Follow on Google News
Flight Bomb Threat : जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आए विस्तारा के विमान में बम की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी
मुंबई। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रहे विस्तारा एयरलाइन के एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि बोइंग 787 विमान को अनिवार्य सुरक्षा जांच करने के लिए अलग स्थान पर खड़ा कर दिया गया है। विमान आज सुबह 07 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। विमान में 134 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।

विस्तारा की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

अधिकारी ने बताया कि फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 8.20 बजे रवाना हुई विस्तारा फ्रैंकफर्ट उड़ान गुरुवार सुबह करीब 7.45 बजे यहां आपात स्थिति में उतरी। विस्तारा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि फ्रैंकफर्ट से मुंबई की ओर से आ रहे विमान में सुरक्षा अलर्ट मिला था, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से यहां उतारा गया। विमानन कंपनी ने कहा कि फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए 16 अक्टूबर को उड़ान भरने वाली विस्तारा की उड़ान यूके 028 के बारे में सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी दी गई थी।

विस्तारा एयरलाइंस ने जारी किया बयान

प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया और विमान सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। विस्तारा ने एक बयान में कहा कि विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को इससे उतारा गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच के लिए विमान को अलग स्थान पर खड़ा कर दिया गया है। हम सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts