Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकली फिट इंडिया साइकिल रैली, मंत्री विश्वास सारंग और सांसद आलोक शर्मा हुए शामिल

- भोपाल में हजारों साइकिलिस्ट ने दिया फिटनेस का संदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकली फिट इंडिया साइकिल रैली, मंत्री विश्वास सारंग और सांसद आलोक शर्मा हुए शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह की सबसे खास कड़ी रही फिट इंडिया साइकिल रैली, जिसमें शहरभर से आए हजारों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

    फिट इंडिया साइकिल रैली ने खींचा ध्यान

    रविवार सुबह वीआईपी रोड स्थित राजा भोज प्रतिमा से रैली की शुरुआत हुई। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने रैली का नेतृत्व किया। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्ग से होते हुए रैली लेक व्यू वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “स्वस्थ रहो-आगे बढ़ो” का नारा दिया।

    Twitter Post

    आलोक शर्मा ने साइकिल चलाकर बढ़ाया उत्साह

    रैली में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भी युवाओं के साथ साइकिल चलाकर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज

    खेल महोत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के अंतर्गत हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान का उद्देश्य फिटनेस के प्रति समाज को जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

    Uploaded media

    जल क्रीड़ा ने समापन को बनाया यादगार

    रैली के समापन पर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में जल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का रोमांचक आयोजन हुआ।

    • कायकिंग
    • कैनोइंग
    • स्लैलम
    • सेलिंग

    जैसी स्पर्धाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अपर लेक की लहरों पर हुए इन खेलों ने युवाओं में न सिर्फ खेल भावना और साहस को बढ़ाया, बल्कि फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी दी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts