फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का पहला पोस्टर रिलीज, जीजा आयुष के साथ नजर आए सलमान

मुंबई। फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का पहला पोस्टर मंगलवार को रिलीज हुआ। पोस्टर में सलमान खान के साथ-साथ उनके जीजा आयुष शर्मा खूंखार गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जारी हुए पोस्टर में सलमान और आयुष के संघर्ष को दिखाया गया है। पोस्टर अलग-अलग विचारधाराओं वाले एक पुलिस और गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती साजिश को उजागर करता है। दो-नायकों वाली फिल्म के रूप में, अंतिम पूरी तरह से दो अलग-अलग दुनिया के मजबूत, शक्तिशाली व्यक्तिवों को आमने-सामने लाता है, जिससे हम दिलचस्प और रोचक कहानी की उम्मीद कर सकते हैं।

आयुष की दूसरी फिल्म अंतिम

फिल्म अंतिम में आयुष एक खतरनाक, मजबूत गैंगस्टर के रूप में नज़र आएंगे जो कि एक उल्लेखनीय परिवर्तन के साथ दर्शकों को चौकाने के लिए तैयार है। आयुष ने सलमान जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के बावजूद, अपने लुक के लिए अपार सराहना प्राप्त की है। अंतिम आयुष की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह लव यात्री में गुजराती लड़के के किरदार में नजर आए थे। सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, अंतिम: द फाइनल ट्रुथ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1435135771938283520
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts