PlayBreaking News

ग्वालियर: ई-वाहनों के लिए पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू, 15 रुपए प्रति यूनिट पर मिलेगी सुविधा

ग्वालियर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर निगम ने शहर का पहला सार्वजनिक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है, जहां वाहन चालक पेट्रोल पंप की तरह अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को आसानी से चार्ज कर सकेंगे। इस स्टेशन पर चार्जिंग की दर 15 रुपए प्रति यूनिट तय की गई है।
Follow on Google News
ई-वाहनों के लिए पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू, 15 रुपए प्रति यूनिट पर मिलेगी सुविधा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पहला सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है। यहां वाहन चालक 15 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। शहर के तीन जगहों पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है।  

    सिटी सेंटर में शुरू हुआ चार्जिंग स्टेशन

    नगर निगम ने सिटी सेंटर स्थित तरुण पुष्कर के पास ये चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है। गुरुवार को महापौर शोभा सिकरवार ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त संघप्रिय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार यह स्टेशन शहर में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, ताकि वाहन मालिकों को चार्जिंग के लिए भटकना ना पड़े। 

    ये भी पढ़ें: दिल्ली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव: केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, सरसों और तुअर खरीद को लेकर किसानों को बड़ी राहत

    पेट्रोल पंप की तरह काम करेगा सिस्टम

    बताया जा रहा है कि यह स्टेशन मॉडर्न टेक्निक से लैस है और यहां चार्जिंग की प्रोसेस बिल्कुल पेट्रोल पंप की तरह होगी। वाहन चालक चार्जिंग प्लग की मदद से अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे। चार्जिंग पूरी होने के बाद मशीन में खपत हुई यूनिट और कुल राशि दिखाई देगी, जिसका भुगतान करने के बाद कर्मचारी चार्जिंग गन हटा देगा।

    एक बार में दो गाड़ियां होंगी चार्ज

    जानकारी के मुताबिक यह 60 KVA क्षमता वाला चार्जिंग स्टेशन है। इस पर किसी बड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी लगभग 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। शहर में कुल पांच जगहों को ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए चुना गया है, जिनमें से फिलहाल तीन जगहों, तरुण पुष्कर, नगर निगम मुख्यालय के पास मल्टीलेवल पार्किंग सिटी सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग कंपू पर स्टेशन शुरू हो चुके हैं। इन स्टेशनों पर एक साथ दो वाहनों को चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts