Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंदिर में गोलीबारी… एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या, फिर खुद ने भी कर लिया सुसाइड

मंदिर में गोलीबारी… एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या, फिर खुद ने भी कर लिया सुसाइड
इंदौर। गुरुवार दोपहर शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सिरफिरे प्रेमी ने मौसेरे भाई-बहन की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय लड़का-लड़की दोनों ही स्वामी नारायण मंदिर परिसर में बैठे हुए थे। युवक का दोनों से बातचीत के दौरान विवाद हो गया और उसने पिस्तौल निकाल कर दोनों को गोली मार दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद पर भी गोली चला दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को जिला अस्पताल भेजा।

मंदिर के अंदर की फायरिंग

डीसीपी ऋषि मीणा के अनुसार, भंवरकुआं थाना क्षेत्र के स्वामी नारायण मंदिर में एक लड़की स्नेहा जाट अपने भाई दीपक जाट के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। जहां एक अन्य लड़का अभिषेक यादव पहुंचा और दोनों को एक साथ देखकर आग बबूला हो गया। घटना में जानकारी सामने आई है कि लड़की अपने मौसेरे भाई के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। अभिषेक स्नेहा से बेइंतहा मोहब्बत करता था। मंदिर में दोनों को देखकर वह पागल हो गया और उसने पिस्तौल निकाल कर मंदिर के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें स्नेह और दीपक की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। https://twitter.com/psamachar1/status/1775809652128678350

कॉलेज कैम्पस में घुसा अभिषेक

इसके बाद अभिषेक तुरंत भागते हुए सामने ओरिएंटल कॉलेज कैम्पस में पहुंचा, जहां उसने सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। जब सिक्योरिटी गार्ड अभिषेक के लिए पानी लेने गया तो अभिषेक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

ओरिएंटल कॉलेज में पढ़ाई करता था दीपक

जानकारी में यह भी सामने आई है कि स्नेहा के साथ बैठा हुआ दीपक मंदिर के समीप बने ओरिएंटल कॉलेज में ही पढ़ाई करता था। इसलिए स्नेहा ओरिएंटल कॉलेज के सामने स्थित मंदिर में उसके साथ बैठकर बातें कर रही थी। वहीं मृतक अभिषेक सीहोर जिले के रेहटी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें-  अमानवीयता की हद… बेटे ने की मां की हत्या, धारदार हथियार से गर्दन पर किया वार; हत्या से पहले साथ बैठकर खाया था खाना मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts