Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AMU में जमकर हुई फायरिंग, छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, डॉक्टर समेत 3 लोग घायल

Follow on Google News
AMU में जमकर हुई फायरिंग, छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, डॉक्टर समेत 3 लोग घायल
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के वीएम हॉल में देर रात दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। कैंपस में गोली चलने से भगदड़ मच गई। फायरिंग की घटना में होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली लग गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों की पहचान के लिए पूछताछ

कैंपस में फायरिंग की सूचना मिलते ही एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद, प्रॉक्टोरियल टीम और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अन्य छात्रों ने तत्काल एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले छात्रों की पहचान के लिए पूछताछ शुरू की है।

फायरिंग से कैंपस मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास कुछ स्टूडेंट एएमयू के वीएम हॉल के पास बैठे थे। इस दौरान वहां एक गुट के कुछ लोग आए और उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। सभी लोगों ने अपना मुंह ढ़का हुआ था। फायरिंग से कैंपस में भगदड़ मच गई। इसके बाद दूसरे गुट के लोग भी वहां पहुंचे और झगड़ा बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस झगड़े में कई राउंड गोलियां चली हैं। फायरिंग करने के बाद आरोपी वहां से चले गए। फायरिंग में डॉक्टर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए कैंपस समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने छात्रों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं घटना क्यों हुई इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts