Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैदराबाद की दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में 38 सेलिब्रिटीज के खिलाफ FIR

अक्षय, सलमान, दीय मिर्जा के नाम भी एफआईआर में शामिल
नई दिल्ली। साल 2019 में एक वेटरनरी डॉक्टर से रेप के मामले में उसकी पहचान उजागर करने वाले 38 लोगों को खिलाफ दिल्ली में शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने अपने ट्वीट व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स से पीड़िता की पहचान उजागर कर दी। जिनके खिलाफ FIR की गई है उनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान जैसे सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। इन 38 लोगों के खिलाफ दिल्ली के एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि इन सितारों को जनता के लिए मिसाल बनना चाहिए। अपनी शिकायत में वकील गौरव गुलाटी ने कहा कि ये खुद कानून को किनारे रखते हुए रेप पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे थे। सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

किसके खिलाफ शिकायत हुई दर्ज

जिन सेलेब्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है उसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, दीया मिर्जा, प्रिया मलिक, अरमान मलिक, करणवीर वोहरा, स्वरा भास्कर, शबाना आजमी, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, यामी गौतम, ऋचा चड्ढा, काजल अग्रवाल, हंसिका मोटवानी, मधुर भंडारकर, रवि तेजा, अल्लू शिरीष, हरभजन सिंह, शिखर धवन, चार्मी कौर, निधि अग्रवाल और आशिका रंगनाथ के खिलाफ शिकायत की है।

क्या था केस

हैदराबद में एक वेटरनरी डॉक्टर का अपहरण कर रेप किया गया था। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की लाश को जला दिया था। यह घटना 28 नवंबर 2019 की है। पुलिस ने घटना के दो दिन के अंदर ही चारों को गिरफ्तार कर लिया था। क्राइम सीन के रिक्रिएशन के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो उनका एनकाउंटर कर दिया गया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts