Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छठ के बाद पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बिहार-पंजाब जाने वालों को राहत

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजरेंगी, जिससे बिहार, पूर्वांचल, पंजाब और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
छठ के बाद पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बिहार-पंजाब जाने वालों को राहत
छठ के बाद पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का कार्यक्रम जारी किया है। इनमें वाराणसी-नई दिल्ली, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर, कटिहार-लुधियाना, गोरखपुर-दिल्ली और सहरसा-अमृतसर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों का संचालन एक तरफा होगा, जबकि सहरसा-अमृतसर स्पेशल दोनों दिशाओं में चलेगी।

वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल 15 नवंबर को चलेगी

रेलवे के कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04229 वाराणसी-नई दिल्ली एक तरफा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 15 नवंबर को वाराणसी से रवाना होगी। यह ट्रेन 16 नवंबर की रात 1 बजकर 27 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: कंफर्म टिकट हो सकता है ट्रांसफर: ट्रेन में नहीं जा पा रहे तो इनको दे सकते हैं अपना टिकट, जानें नियम और प्रोसेस

न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर और कटिहार-लुधियाना स्पेशल का संचालन

ट्रेन संख्या 05748 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक तरफा अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को चलेगी। यह 18 नवंबर को सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 9 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 05750 कटिहार-लुधियाना एक तरफा स्पेशल 16 नवंबर को चलेगी और 17 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी।

गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल 17 नवंबर को होगी रवाना

ट्रेन संख्या 05113 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल का संचालन 17 नवंबर को गोरखपुर से किया जाएगा। यह ट्रेन 18 नवंबर की रात 2 बजकर 5 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05114 दिल्ली से 18 नवंबर को रवाना होगी और 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी।

सहरसा-अमृतसर पूजा स्पेशल दोनों दिशाओं में चलेगी

ट्रेन संख्या 05517 सहरसा-अमृतसर पूजा स्पेशल 18 नवंबर को सहरसा से रवाना होगी। यह ट्रेन 19 नवंबर को सुबह 11 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05518 अमृतसर-सहरसा स्पेशल का संचालन 20 नवंबर को होगा। यह ट्रेन मुरादाबाद से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर गुजरेगी।

Breaking News

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिया फैसला

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे बिहार, पूर्वांचल और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts