Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा के साथ दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Follow on Google News
बाबा महाकाल की शरण में पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा के साथ दर्शन कर लिया आशीर्वाद
उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और अभिनेता सुधांशु पाण्डे (अनुपमा धारावाहिक का वनराज) के साथ सोमवार को बाबा महाकाल की शरण में पहुंची। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव जाप किया और करीब आधे घंटे तक पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री यहां बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।

महाकाल की भक्ति में लीन दिखी शिल्पा शेट्टी

सोमवार सुबह 11 बजे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा सेट्टी परिजनों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। शिल्पा शेट्टी ने नंदी हॉल में परिजनों के साथ बैठकर महाकाल के दर्शन किए, उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वहीं नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की। शिल्पा भोग आरती में भी शामिल हुई, इस दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी। देखें वीडियो ...

लोगों की उमड़ी भीड़

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। वह यहां बिलकुल साधारण गुलाबी वस्त्र में परिजनों के साथ नजर आई। महाकाल के दरबार पर हमेशा बड़े-बड़े फिल्मी सितारे साधारण वस्त्रों में नजर आते है। आज भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पहनावे को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि वह बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं। भारतीय परिधान साड़ी में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी। https://www.youtube.com/shorts/F-YoKuljxzk?feature=share

महाकाल ने 18 साल बाद बुलाया

इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा महाकाल का 18 साल बाद बुलावा आया। जब तक बाबा बुलाते नहीं तब तक दर्शन नहीं कर सकते हैं। यहां की शक्ति सबको पता है। एक बार यहां कुछ भी मांगे तो आपकी मनोकामना पूरी हो जायेगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts