PlayBreaking News

लोकायुक्त की कार्रवाई :आरटीओ की महिला आरक्षक और साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर-नागपुर हाईवे पर बरगी थाना क्षेत्र में आरटीओ की महिला आरक्षक और उसके एक साथी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरक्षक ने मालवाहक वाहनों को बरगी से गुजरने पर रिश्वत मांगी थी।
Follow on Google News
आरटीओ की महिला आरक्षक और साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। जबलपुर-नागपुर हाईवे बरगी थाना क्षेत्र में आरटीओ विभाग की महिला आरक्षक और उसके प्राइवेट साथी को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई निवासी वाहन मालिक प्रशांत दत्तात्रेय जाधव और छतरपुर निवासी चालक जय सिंह यादव की शिकायत पर कार्रवाई की गई।। बताया जा रहा है कि उनकी मालवाहक गाड़ियों को बरगी क्षेत्र से निकलने देने के एवज में आरटीओ कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे थे। शिकायतकर्ता की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। 

    मुंबई के प्रशांत ने की शिकायत

    लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले ने बताया कि खारघर नवी मुंबई निवासी प्रशांत दत्तात्रेय जाधव ने शिकायत की थी कि उसके 10 गाड़ियां बरगी जबलपुर से होते हुए सामान को उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में ले जाती हैं। उसके वाहन में एक चालक जय सिंह यादव भी है। बुधवार को गाड़ी क्रमांक डीडी 01 पीओ 9764 को चालक जय सिंह लेकर नागपुर जबलपुर हाईवे से जा रहा था। तभी बरगी के पास आरटीओ कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथ काम करने वाला प्राइवेट व्यक्ति मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए 4500 रुपए की मांग की।

    अचानक पहुंची टीम

    शिकायत पर निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशि मर्सकोले, निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जितेन्द्र यादव और अन्य दल ने मौके पर पहुंचे और जैसे ही आरोपी आरटीओ आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके प्राइवेट व्यक्ति मोहित साहू ने रिश्वत की रकम ली, तभी टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts