PlayBreaking News

श्योपुर : सीने में जलन हुई तो तरबूज खाया, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

श्योपुर में शुक्रवार को तरबूज खाने के बाद पिता-पुत्र की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद पिता की मौत हो गई वहीं गंभीर हालत में पुत्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।
Follow on Google News
सीने में जलन हुई तो तरबूज खाया, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

श्योपुर। श्योपुर में शुक्रवार सुबह तरबूज खाने के बाद एक शख्स की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। सीने में जलन की शिकायत के बाद पिता-पुत्र ने तरबूज खाया था। इस मामले में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

सुबह-सुबह खाया था तरबूज

सुसनेर जिला शाजापुर निवासी इंद्र सिंह परिहार (43), बेटे विनोद (21) के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे। इंद्र सिंह ड्राइवर थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात में खाना खाने के बाद उनकी तबियत खराब हुई, इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे इंद्र सिंह और विनोद दोनों को दोबारा सीने में जलन महसूस हुई। ठंडाई के लिए दोनों बाप-बेटे ने तरबूज खा लिया। तरबूज खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: धुले में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, मां-बाप को पीट-पीटकर मार डाला

परिवार में पत्नी और तीन बेटे

मृतक इंद्र सिंह के परिवार में पत्नी संगीता और तीन बेटे विनोद, राजा, देवा हैं। परिवार की एक अन्य सदस्य राधिका भी श्योपुर में उनके साथ रहती थीं। परिजनों ने बताया कि खातौली तिराहे से गुरुवार शाम तरबूज खरीदा था। उसे कूलर में ठंडा होने रख दिया था।

पेट में इन्फेक्शन हो सकता है

दो लोगों को सुबह गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। तरबूज खाकर मौत होने जैसी बात फिलहाल सामने नहीं आई है। पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। डॉ. परीक्षण कर रहे हैं, उसके बाद ही क्लियर हो पाएगा।

डॉ. आरबी गोयल, सिविल सर्जन श्योपुर 

ये भी पढ़ें: अफ्रीका में फिर लौटा इबोला! 65 लोगों की मौत, 246 संदिग्ध मामलों से बढ़ी दहशत; सीमावर्ती देशों में अलर्ट

मुंबई में हुई थी चार लोगों की मौत

मुंबई में कुछ समय पहले तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।परिवार के सदस्यों ने बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाया था। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने जांच शुरू की थी। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में बाद में सामने आया कि तरबूज के सेवन से मौत नहीं बल्कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई थी। जांच में यह भी पता चला कि तरबूज को लेकर फैली बातें पूरी तरह सही नहीं थीं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की अपील की थी।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts