Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र:धुले में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, मां-बाप को पीट-पीटकर मार डाला

महाराष्ट्र के धुले जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही माता-पिता की हत्या कर दी। पत्नी के सामने डांट-फटकार से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। मूसल से किए गए हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
धुले में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, मां-बाप को पीट-पीटकर मार डाला
मां-बाप की हत्या

धुले। घटना शिरपूर की महावीर सोसायटी में शुक्रवार को हुई। आरोपी ने गुस्से में आकर ताबड़तोड़ हमला किया। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामूली बात पर कर दी मां-बाप की हत्या 

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति अपनी बेटी की शादी कराकर उसी दिन घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने बहू के सामने बेटे को कुछ बातों पर डांट दिया। यह बात बेटे को नागवार गुजरी और वह गुस्से से आगबबूला हो गया। मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। आरोपी ने आवेश में आकर परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया।  

ये भी पढ़ें: दिल्ली में शुरू हुआ देश का पहला बैरियर-लेस टोल, अब बिना रुके कटेगा पैसा; जानिए FASTag नहीं होने पर क्या होगा?

मूसल से किया जानलेवा हमला 

गुस्से में आरोपी बेटे ने घर में रखे मूसल को उठाया और माता-पिता पर हमला कर दिया। उसने उनके सिर पर कई बार जोरदार वार किए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। इस निर्मम हत्या ने आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया।

पड़ोसियों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन घर से आ रही आवाजों ने पड़ोसियों को सतर्क कर दिया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझा। उन्होंने आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया गया। 

ये भी पढ़ें: Supreme Court : सीजेआई बोले-बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे, मीडिया, आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर करते हैं सिस्टम पर हमला

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी को अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं था। उसके चेहरे पर न डर दिखा और न ही कोई अफसोस। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts